बाड़मेर

पुलिस कार्रवाई : पानी चोरी करने की फिराक में घूम रहे तीन टैंकर जब्त

पोकरण फलसूंड परियोजना की लाइन पर जल माफिया करते हैं पानी की चोरी
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Apr 2023, 1:21 PM IST
पुलिस कार्रवाई : पानी चोरी करने की फिराक में घूम रहे तीन टैंकर जब्त
पुलिस कार्रवाई : पानी चोरी करने की फिराक में घूम रहे तीन टैंकर जब्त

सिणधरी पुलिस ने पोकरण फलसूंड परियोजना की लाइन पर पानी चोरी करने की फिराक में घूम रहे तीन पानी के टैंकर जब्त किए हैं। सिणधरी पुलिस ने रविवार देर शाम गश्त के दौरान पानी चोरी करने की फिराक में तीन ट्रैक्टर जब्त किए।ध्यान रहे कि पत्रिका ने '7 दिन से बूंद-बूंद को तरस रही जनता,आपूर्ति शुरू होते ही ट्रैक्टर माफिया चुरा ले गए लाखों लीटर पानी' शीर्षक से रविवार को समाचार प्रकाशित कर प्रशासन को आगाह किया था।

पुलिस के अनुसार उपखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों व कस्बे में आमजन को मीठा पानी उपलब्ध करवाने वाली पोकरण फलसूंड परियोजना की लाइन पर लंबे समय से जल माफिया का डेरा होने के कारण आमजन को नियमित पानी रूप से मीठा पानी नहीं पहुंच रहा था।थानाधिकारी ने बताया कि लगातार पानी चोरी होने की शिकायतें मिल रही थीं, इसके बाद पुलिस ने गश्त के दौरान यह कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि पानी चोरी करने वालों के खिलाफ पुलिस आगे भी कार्रवाई जारी रखेगी। गौरतलब है कि पत्रिका में समाचार प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया व पानी चोरी करने वाले माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू की।

Published on: