बच्चों के प्रथम परख और स्माइल कार्यो को परखा
बाड़मेर. कोरोना काल मे लम्बे समय से बंद रहे विद्यालयों की गतिविधियों, एमडीएम वितरण एव कोविड के दौरान ऑनलाइन पढ़ाई का अवलोकन करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक राजन शर्मा, एडीईओ जेतमाल सिंह, पीईईओ शिवकर दिलीप कुमार भूत ने राउप्रावि देवानियों की ढाणी का औचक निरीक्षण किया।
उन्होंने कक्षाओ में बच्चों के प्रथम परख और स्माइल कार्यो को परखा।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बच्चों की कार्यपुस्तिकाओं का अवलोकन किया ।प्रधानाध्यापक घमंडाराम ने जिला शिक्षा अधिकारी को हरियालो राजस्थान कार्यक्रम के तहत लगाई वाटिका और पौधों का अवलोकन करवाया। अनोपसिंह, मेहाराम, रेखाराम, मनोहर सिंह ने अधिकारियों का स्वागत किया।
इधर, तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले की मांग
बाड़मेर. राजस्थान एकीकृत शिक्षक महासंघ ने तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले की मांग की। संघ के के प्रदेशाध्यक्ष हरपाल दादरवाल व प्रदेश संगठन मंत्री विमलेश शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार ने तबादलों पर प्रतिबंध 30 सितम्बर तक हटाया था।
तबादलों की अवधि पहले भी दो बार बढ़ाई जा चुकी है और इस अवधि के दौरान सभी विभागों के साथ ही शिक्षा विभाग के कार्मिकों के भी तबादले लगातार किये जा रहे हैं, लेकिन दशकों से तबादलों की राह देख रहे हजारों तृतीय श्रेणी शिक्षकों को तबादले अब तक नहीं हुए हैं।
एेसे मेंआवेदन करने के पश्चात आशा और उम्मीद बंधी थी लेकिन वह उम्मीद निराशा में बदलती नजर आ रही है।