बाड़मेर

मेडिकोज ने ली शपथ, मतदान अवश्य करेंगे

मेडिकल कॉलेज में इस साल नए प्रवेश लेने वाले कुल 126 छात्र है। इसमें से 125 स्टूडेंट फर्स्ट टाइम वोटर्स है। पहली बार वोट देने को लेकर मेडिकोज काफी उत्साहित है। लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मेडिकोज तैयार है
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Oct 2023, 11:08 AM IST
मेडिकोज ने ली शपथ, मतदान अवश्य करेंगे
मेडिकोज ने ली शपथ, मतदान अवश्य करेंगे

राजस्थान पत्रिका के जनप्रहरी अभियान के तहत सोमवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज बाड़मेर में मेडिकल स्टूडेंट्स ने मतदान करने और स्वच्छ छवि के नेता को चुनने की शपथ ली। कार्यक्रम में 2023 के नए बैच के स्टूडेंट्स के अलावा अन्य मेडिकोज व कॉलेज स्टाफ ने भागीदारी निभाई।
इस अवसर पर कॉलेज के एकेडेमिक प्रभारी डॉ. दीपक तंवर ने मेडिकोज को मतदान करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में स्टूडेंट्स को स्वयं मतदान करने के साथ अपने परिजन व परिचितों को भी वोट देने के लिए प्रेरित करने की बात कही।
नए बैच में 125 छात्र पहली बार देंगे वोट
मेडिकल कॉलेज में इस साल नए प्रवेश लेने वाले कुल 126 छात्र है। इसमें से 125 स्टूडेंट फर्स्ट टाइम वोटर्स है। पहली बार वोट देने को लेकर मेडिकोज काफी उत्साहित है। लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मेडिकोज तैयार है। कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. हितेन्द्र पुरोहित, डॉ. खुशाल भरंग, डॉ. अभिजीत जोशी आदि मौजूद रहे।

Published on: