
चौहटन. सीमा पर रहने वाला हर नागरिक सैनिक के समान है। ऐसे में सभी लोगों की यह जिम्मेदारी बनती हैं कि वह यहां होने वाली हर हरकत पर नजर रखें तथा देश विरोधी गतिविधि में लिप्त लोगों की जानकारी सुरक्षा बलों को उपलब्ध कराएं, ताकि दुश्मनों का सफाया किया जा सके।
यह बात पंचायत समिति सदस्य देशलराम कोडेचा ने भारत-पाक सीमा पर स्थित नवातला व मिठड़ाउ गांवों में केंद्र सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के फील्ड आउट रिच ब्यूरो सिरोही की ओर से ग्राम पंचायत के सहयोग से पराक्रम पर्व व सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ पर तीन दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन कही।
उन्होंने कहा कि सीमा पर रहने वाला नागरिक सतर्क रहकर जवानों की मदद करें। ब्यूरो अधिकारी नरेन्द्र कुमार ने युवाओं को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सीमा पर रहने वाला नागरिक सतर्क रहकर जवानों की मदद करें। ब्यूरो अधिकारी नरेन्द्र कुमार ने युवाओं को जानकारी दी। आदर्श विद्या मंदिर के ओमप्रकाश, जगदीश जोंगू, सामाजिक कार्यकर्ता हनीफ खान ने संबोधित किया। सरपंच नारायणसिंह, दलपत राम, विक्रम कुमार, श्रवण कुमार व प्रकाश ने आयोजन में विषेष सहयोग दिया। कार्यक्रम के दूसरे दिन कई प्रतियोगिताएं हुई। इसमें वॉलीबॉल, विचित्र वेश भूषा, चित्रकला प्रतियोगिता, महिलाओं के लिए मेहंदी प्रतियोगिता के माध्यम से राष्ट्रीय एकता एवं योजनाओं की जानकारी दी।
और इधर...
संस्कारमयी शिक्षा से ही सभ्य समाज का निर्माण
चौहटन . कस्बे में स्थित शंकर बाल निकेतन विद्यालय में शनिवार को अभिभावक एवं पूर्व छात्र मिलन कार्यक्रम हुआ। कृष्णसिंह रानीगांव के मुख्य आतिथ्य व संस्थान अध्यक्ष संत जालमपुरी महाराज के सान्निध्य में कार्यक्रम हुआ। इसमें विद्यालय के अभिभावकों सहित संस्थान के पूर्व छात्रों ने शिरकत की।
मुख्य अतिथि रानीगांव ने कहा कि विद्यालय संस्कारों के समावेश का केंद्र होते हैं। जिस प्रकार विद्यालयों में शिक्षा और संस्कारों की अपेक्षा की जाती है, वही अपेक्षा घर के वातावरण में होनी चाहिए।