बाड़मेर

क्षेत्र में उत्खनन, कंपनी की सीएसआर राशि में फर्जीवाड़ा- हेमाराम

गुड़ामालानी. अपना इस्तीफा दे कर सुर्खियों में आए गुड़ामालानी विधायक हेमाराम चौधरी शनिवार दोपहर अचानक क्षेत्र के नगर स्थित तेल गैस उत्खनन कंपनी रागेश्वरी गैस टर्मिनल पहुंच कर गेट के आगे धरने पर बैठ गए।
2 min read
क्षेत्र में उत्खनन, कंपनी की सीएसआर राशि में फर्जीवाड़ा- हेमाराम
क्षेत्र में उत्खनन, कंपनी की सीएसआर राशि में फर्जीवाड़ा- हेमाराम



गुड़ामालानी. अपना इस्तीफा दे कर सुर्खियों में आए गुड़ामालानी विधायक हेमाराम चौधरी शनिवार दोपहर अचानक क्षेत्र के नगर स्थित तेल गैस उत्खनन कंपनी रागेश्वरी गैस टर्मिनल पहुंच कर गेट के आगे धरने पर बैठ गए।
गुड़ामलानी विधायक हेमाराम चौधरी पिछले लंबे समय से गुड़ामालानी क्षेत्र के नगर स्थित गैस तेल उत्पादन में लगी केयर्न एनर्जी व वेदांता कंपनी के अधिकारियों से स्थानीय युवाओं के रोजगार की मांग कर रहे हैं। वे मुख्य रूप से कंपनी के सीएसआर फंड की कुछ राशि स्थानीय क्षेत्र में खर्च करने व कोरोना काल में अस्पताल व चिकित्सा सेवा उपलब्ध करवाने की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर विधायक हेमाराम चौधरी ने बताया कि उन्होंने 9 मई 21 को सीएसआर हैड व केयर्न इंडिया लिमिटेड को पत्र लिख कर गुड़ामालानी विधानसभा क्षेत्र के लिए फंड के आवंटन की मांग की थी। वहीं क्षेत्र में कंपनी की ओर से खर्च की जा रही सीएसआर राशि का ब्यौरा देने की मांग की थी। इसके बावजूद कंपनी की ओर से कोई सहयोग व जानकारी आज तक नहीं दी गई। विधायक चौधरी ने कहा कि सीएसआर फंड को लेकर जब तक कार्रवाई नहीं होती तब तक धरना जारी रहेगा और क्षेत्र के कार्यकर्ता भी धरने पर बैठेंगे। धरने पर बैठने की सूचना पर पुलिस व तहसीलदार मौ पर पहुंचे।

राहत सामग्री के लिए प्रयास शुरू है
केयर्न कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि केयर्न ने बाड़मेर में शुरुआती दौर से ही अपने सीएसआर गतिविधियों की योजना और संचालन में जनप्रतिनिधियों, राज्य सरकार और जिला प्रशासन से विचार-विमर्श करके निर्णय लिए हैं। गुड़ामालानी विधायक का पत्र मिलते ही पत्र में उल्लेखित कोविड राहत सामग्री के लिए प्रयास आरंभ कर दिए गए थे। हाई फ्लो ऑक्सीजन मास्क और पीपीई किट सोमवार तक गुडामालानी पहुंच जाएंगे। कुछ अन्य सामग्री भी जल्द ही स्थानीय लोगों की सहायतार्थ जल्द ही उपलब्ध करवाई जाएगी।


दूरभाष पर वार्ता, नहीं माने विधायक

ागेश्वरी गैस टर्मिनल पर शनिवार को एकाएक धरने पर बैठे गुड़ामालानी विधायक हेमाराम चौधरी कार्रवाई की शुरू करने की बात पर अड़ गए। कंपनी के स्थानीय अधिकारियों ने अपने उच्च अधिकारियों से विधायक की दूरभाष पर वार्ता करवाई। आश्वासन से गुड़ामलानी विधायक हेमाराम चौधरी नहीं माने।

Updated on:
24 May 2021 12:45 am
Published on:
24 May 2021 12:45 am