बाड़मेर

एक साल में किसानों को मिला 56 करोड़ का फायदा, जानिए कैसे

- सरकारी योजना का सवा दो लाख किसानों ने उठाया लाभ

2 min read

बाड़मेर. जिले के किसानों के लिए राज्य सरकार की ओर से शुरू की गई फ्लैगशिप योजना के तहत नियमित बिल भरने वाले कृषि उपभोक्ताओं को सितंबर 2021 से सितंबर 2022 तक डिस्कॉम ने 56.57 करोड़ की सब्सिडी 2.40 लाख विद्युत बिलों में दी है। योजना में जिले के37124 कृषि बिल शून्य राशि के जारी हुए हैं। अधीक्षण अभियंता बाड़मेर अजय माथुर ने बताया कि राज्य सरकार ने सितंबर 2021 में मुख्यमंत्री किसान ऊर्जा मित्र योजना शुरू की गई थी जिसके तहत नियमित कृषि विद्युत बिल जमा कराने वाले उपभोक्ता को एक हजार रुपए प्रतिमाह के हिसाब से सब्सिडी दी जाती हैं, जो एक साल में अधिकतम 12 हजार रूपए हैं।

योजना का लाभ उठाने की अपील: अधीक्षण अभियंता बाड़मेर ने बताया कि फ्लैगशिप योजना का वृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार गांव-ढ़ाणी तक किया जा रहा हैं जिससे अधिक से अधिक कृषि उपभोक्ता इस योजना का लाभ ले सके। उन्होने कृषि उपभोक्ताओं को योजना का लाभ लेने के लिए अपने कृषि विद्युत बिल नियमित रूप से भरने की अपील की है।

कब कितनी राशि की मिली सब्सिडी: अधीक्षण अभियंता बाड़मेर ने बताया कि सितंबर 2021 से शुरू हुई योजना के तहत सितंबर 2021 में पहली बार 5544 कृषि बिलों में 0.93 करोड़ रूपए, अक्टूंबर 2021 में 17389 कृषि बिलों में 2.94 करोड़, नवंबर 2021 में 13690 कृषि बिलों में 2.55 करोड़, दिसंबर 2021 में 17335 कृषि बिलों में 3.53 करोड़, जनवरी 2022 में 16272 कृषि बिलों में 3.80 करोड़, फरवरी 2022 में 20825 कृषि बिलों में 4.71 करोड़, मार्च 2022 में 19068 कृषि बिलों में 4.55 करोड़, अप्रेल 2022 में 24770 कृषि बिलों में 10.04 करोड़, मई 2022 में 22902 कृषि बिलों में 8.57 करोड़, जुन 2022 में 22044 कृषि बिलों में 4.14 करोड़, जुलाई 2022 में 19692 कृषि बिलों में 3.54 करोड़ एवं अगस्त 2022 में 21650 कृषि बिलों में 3.87 करोड़ रूपए एवं सितंबर 2022 में 19534 कृषि बिलों में 3.32 करोड़ की सब्सिडी समायोजित की गई।

Published on:
12 Oct 2022 09:46 pm
Also Read
View All
Ravindra Singh Bhati: श्रमिकों की बहाली की मांग को लेकर विधायक रविंद्र सिंह भाटी का आंदोलन तेज, बोले: स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिला तो आंदोलन होगा बड़ा

बदलता राजस्थान : विकास की दौड़ में सबसे आगे निकला पश्चिमी राजस्थान का ये जिला, रिकॉर्ड दिनों में हासिल की बड़ी उपलब्धि

Rajasthan News: सरकार की बड़ी लापरवाही? बिना पोस्टिंग 200 तहसीलदार 5 महीने से बिना काम ले रहे सैलरी

बाड़मेर में बॉर्डर पार कर भारत में घुस आया पाकिस्तानी, 8 KM अंदर पहुंचने के बाद पकड़ा गया

Barmer News : दिन में धरने से लेकर रात्रि विश्राम तक, आखिर क्यों ‘सुख-सुविधाएं’ छोड़ सड़क पर हैं MLA रविंद्र सिंह भाटी?