बाड़मेर

पिता ने दो पुत्रियों के साथ की सामूहिक आत्महत्या, सामने आई ये वजह

उपखंड पुलिस थाना क्षेत्र के सणपा गांव में शुक्रवार को एक पिता ने अपनी दो पुत्रियों के साथ सामूहिक आत्महत्या कर ली।
2 min read
• •
Updated: 17 Jun 2022, 7:09 PM IST
Father committed suicide with two daughters in barmer

सिणधरी (बाड़मेर)। उपखंड पुलिस थाना क्षेत्र के सणपा गांव में शुक्रवार को एक पिता ने अपनी दो पुत्रियों के साथ सामूहिक आत्महत्या कर ली। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शवों को फंदे से उतारकर अस्पताल मोर्चरी में ले जाकर पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए। पुलिस की जानकारी के अनुसार सणपा गांव निवासी एक बुजुर्ग ने पारिवारिक कलह के चलते अपनी दो पुत्रियों के साथ घर से कुछ ही दूरी पर एक ही पेड़ पर फंदा लगाकर तीनों ने आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार शंकराराम पुत्र रामाराम भील [55] निवासी सणपा मांनजी अपनी पुत्री सुआ पत्नी फूसाराम भील [30] निवासी सड़ेसा धूड़ी पुत्री शंकराराम [15] ने घर से 500 मीटर दूरी पर एक ही पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

पिता पुत्र में हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार सणपा निवासी शंकराराम भील की एक बेटी का विवाह करीब 10 वर्ष पूर्व सडेसा गांव निवासी फुसाराम भील के साथ हुआ था लेकिन पिछले कुछ समय से सुआ अपने पिता के घर रहती थी। जिसके बाद वह प्रेमी के साथ कहीं चली गई थी। पता चलने पर सुआ के परिजनों ने पुलिस के सहयोग से उसे वापस लाया गया। इस बात को लेकर सामाजिक स्तर पर समझाइश कर के मामले को शांत किया था।

जिस पर सुआ के भाई ने अपने पिता से सुआ को वापस ससुराल भेजने को कहा जिस पर घर में विवाद हो गया। सुआ लंबे समय से ससुराल नहीं जा रही थी जिसको लेकर उसके भाई ने ससुराल जाने की बात कही , जिस पर पिता पुत्र के बीच तकरार हो गई। तीन दिन पूर्व में मामला बढ़ता देख सामाजिक लोगों से मामले को शांत करवाया । गुरुवार रात उसी बात को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ, जिस पर सुआ ने पुलिस को जानकारी दी। रात्रि के समय पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत हो गया। लेकिन शुक्रवार अलसुबह पिता व दोनों पुत्रियां एक खेत में फांसी के फंदे से लटकते मिले।

Updated on:
17 Jun 2022, 7:09 PM IST
Published on: