बाड़मेर

नशीला पदार्थ पिलाकर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म

- महिला थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
2 min read
Female police thana registered a case against accused
Female police thana registered a case against accused

बाड़मेर. नाबालिग स्कूली छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में महिला थाना में शुक्रवार को मामला दर्ज हुआ। थाना पुलिस के अनुसार आरोपी हुकमाराम पुत्र किस्तुराराम, नरेन्द्र पुत्र किस्तुराराम व दो अन्य नाबालिग का अपहरण कर ले गए और नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। मामले की जांच पड़ताल चल रही है।

ये भी पढ़े...

अभिशंसा के बाद भी नव चयनित लिपिकों को नियुक्ति नहीं

क्लर्क ग्रेड-द्वितीय भर्ती 2013 का मामला

बाड़मेर. क्लर्क ग्रेड-द्वितीय भर्ती परीक्षा 2013 के तहत पिकअप लिस्ट से चयनित 842 अभ्यर्थी आरपीएससी की ओर से नियुक्ति की अभिशंसा किए जाने के बाद भी 2 माह से नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। इस संबंध में बाड़मेर के गणपत सिंह, नवनीत व्यास, हरीश गौड़, श्रवण शर्मा, स्वरूप सिंह, भवानी प्रकाश आदि ने राज्यपाल को ज्ञापन भेज जल्द नियुक्ति दिलाने की मांग की।

ज्ञापन में बताया कि आरपीएससी ने 11 सितंबर को प्रशासनिक सुधार (ग्रुप-3) विभाग जयपुर को 842 अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए नाम अभिशंसित किए थे, लेकिन 2 माह बाद भी प्रशासनिक सुधार विभाग इनको विभाग आवंटन नहीं कर पाया है। भर्ती के लिए मुख्य सचिव कार्यालय एवं मुख्यमंत्री कार्यालय से आचार संहिता से पूर्व ही अनुमोदन प्राप्त हो चुका था। इसके बाद भी नियुक्ति की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई।

मुख्य सचिव के निर्देश बेअसर
अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन भेज दीपावली से पूर्व नियुक्ति की मांग की है। गौरतलब है कि मुख्य सचिव की ओर से तीन बार निर्देश देने के बावजूद प्रशासनिक सुधार विभाग के अधिकारी फ ़ाइल को अनुमति के लिए निर्वाचन आयोग को नहीं भेज रहे हैं।

शराब बनाने की 2 भट्टी व 4 सौ लीटर वाष्प बरामद

- सात बोतल हथकढ़ी शराब भी पकड़ी, दो के खिलाफ कार्रवाई

चौहटन . जिला आबकारी अधिकारी एवं आबकारी थानाधिकारी शेरसिंह के नेतृत्व में आबकारी पुलिस ने शुक्रवार को कस्बे में अवैध हथकढ़ी शराब के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई की। टीम ने पहाड़ी के इर्द-गिर्द अवैध रूप से वाष्पीकरण प्रक्रिया से हथकढ़ी शराब तैयार करने की दो भट्टियां जब्त की तथा मौके से साढ़े चार सौ लीटर वाष्प व छह बोतल अवैध हथकढ़ी शराब बरामद की।

जिला आबकारी अधिकारी दशोरा ने बताया कि कालूसिंह पुत्र दलपतसिंह निवासी चौहटन के कब्जे से एक भट्टी, वाष्प जब्त की गई तथा तीन बोतल हथकढ़ी शराब बरामद की। वहीं अर्जुनसिंह पुत्र भूरसिंह निवासी चौहटन के कब्जे से अवैध शराब की भट्टी, उपकरण, वाष्प एवं चार बोतल हथकढ़ी शराब बरामद कर उनके विरूद्ध कार्रवाई शुरू की।

Published on:
03 Nov 2018 06:55 pm