बाड़मेर

शॉर्ट सर्किट से आग, चार दुकानें जली

https://www.patrika.com/barmer-news/
2 min read
Nov 14, 2018
Fire from short circuit, burn four shops
Fire from short circuit, burn four shops

शॉर्ट सर्किट से आग, चार दुकानें जली
बिजली आपूर्ति नहीं हुई बंद, अन्य दुकानों में फैली आग
निकटवर्ती कोनरा गांव की घटना

चौहटन . निकटवर्ती कोनरा गांव में मंगलवार रात एक दुकान में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। ग्रामीणों ने डिस्कॉम कार्यालय में इसकी सूचना दी, लेकिन आधा घंटा तक बिजली नहीं कटने से आग फैलती गई।
ऐसे में एक-एक कर आसपास की चार दुकानें इसकी चपेट में आ गई। सूचना पर चौहटन पुलिस ने मौके पर पहुंच ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने के प्रयास किए, लेकिन तब तक चार दुकानें जलकर राख हो गई।
कोनरा सरपंच शाकरखांन समेजा के अनुसार वली खान पुत्र मलार खान की दुकान में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। बिजली नहीं कटने से ग्रामीण आग बुझाने के प्रयास भी नहीं कर पाए। ऐसे में पास ही स्थित उस्मान पुत्र अरबाब के किराने व टायर पंक्चर, खादम पुत्र सलाद व असरफ पुत्र दादुखान के किराने की दुकान में आग फैल गई।

ये भी पढ़े...

चकमा देने लग्जरी कार में भरा डोडा-पोस्त, पीछा करने पर छोड़ गए वाहन
कार से 3 क्विंटल से अधिक डोडा-पोस्त बरामद
आबकारी विभाग की कार्रवाई

बाड़मेर . नशीले पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसने के साथ ही तस्कर भी नित नए तरीके अपना रहे हैं। डोडा-पोस्त की तस्करी बड़े वाहनों की बजाय अब लग्जरी कारों से होने लगी है। आबकारी विभाग ने मंगलवार सुबह कवास के पास नाकाबंदी तोड़कर भागी लग्जरी एसयूवी जब्त कर 3 क्विंटल से अधिक डोडा पोस्त बरामद किया।
जिला आबकारी अधिकारी देवेन्द्र दसोरा ने बताया कि आबकारी की गश्त के दौरान कवास के पास नाकाबंदी करवाई। यहां एक संदिग्ध एसयूवी को रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी नाकाबंदी तोड़ कार भगाकर ले गए। आबकारी टीम ने पीछा किया। इस बीच आरोपी जिप्सम हॉल्ट के पास सड़क किनारे वाहन छोड़ भाग गए। आबकारी ने लग्जरी एसयूवी बरामद कर 336 किलो डोडा-पोस्त बरामद किया। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। कार्रवाई में निरीक्षक भंवरलाल, प्रहराधिकारी रूपसिंह, विजयसिंह शामिल थे। डोडा पोस्त व वाहन की कीमत 20 लाख रुपए आंकी गई है।

Published on:
14 Nov 2018 08:58 am