बाड़मेर

चलती गाड़ी में लगी आग

निकटवर्ती बामरला गांव में शुक्रवार को एक चलती गाड़ी में आग लग गई

2 min read
Fire in a moving car
Fire in a moving car

धोरीमन्ना/सेड़वा (बाड़मेर) . निकटवर्ती बामरला गांव में शुक्रवार को एक चलती गाड़ी में आग लग गई। इससे पूरी गाड़ी जल गई। पुलिस के अनुसार चालक मेहराराम पुत्र पोकराराम निवासी बामरला ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि वह दोपहर 2 बजे 2 जनों के साथ गाड़ी लेकर बामरला से धोरीमना जा रहा था।

इस दौरान बामरला से 1 किलोमीटर आगे निकलते ही गाड़ी में आग लग गई। लपटें देखकर उन्होंने गाड़ी रोक दी तथा जान बचाकर बाहर निकले।

आस-पास के ग्रामीणों ने भी गाड़ी पर पानी व रेत डाला आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन गाड़ी पूरी तरह से जल गई। सूचना पर सेड़वा पुलिस ने मौके पर पहुंच मुआयना किया तथा मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

ये भी पढ़े...

दुरुस्त हो क्षतिग्रस्त पाइप लाइन

शिव. ग्राम पंचायत हड़वा के राजस्व गांव हड़वेचा का जीएलआर पिछले कई दिनों से सूखी है। इससे आमजन व पशुधन को प्यास बुझाने के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही है। ग्रामीण भंवरदान चारण ने बताया कि यहां हड़वा नलकूप से पाइपलाइन जुड़ी हुई है।

यह जगह-जगह से क्षतिग्रस्त होने के कारण पेयजल आपूर्ति बाधित हो रही है। उन्होंने क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को दुरुस्त कर जलापूर्ति बहाल करवाने की मांग की।

क्षतिग्रस्त सड़क मरम्मत की मांग

शिव. क्षेत्र के धारवी खुर्द ग्राम पंचायत थानसिंह की ढाणी जाने वाली सड़क खस्ता हाल है। इसको दुरस्त करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मांग उठाई है।

भोमसिंह राठौड़ ने बताया कि इस सड़क के रखरखाव के अभाव में यह जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गई है। इसे समय रहते दुरस्त करवा ग्रामीणों को राहत दिलाई जावे।

चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैगमार्च

परेऊ. आगामी विधानसभा चुनाव में कानून व शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस ने बायतु विधानसभा क्षेत्र के 24 बूथों पर फ्लैग मार्च किया। इस दौरान चुनाव में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। परेऊ मठ के पास ग्रामीणों को मतदा संबंधी जानकारी दी।

Published on:
17 Nov 2018 08:20 pm