बाड़मेर

किराने की दुकान में आग, दीपावली के लिए लाया सामान जला

गडरारोड/शिव . उपखंड क्षेत्र के बधंड़ा ग्राम पंचायत के राजस्व गांव सांखली स्थित एक किराने की दुकान में रविवार शाम आग लग गई। इससे दीपावली पर बेचने के लिए लाया लाखों का सामान व अन्य वस्तुएं जल गई।
2 min read
Fire in grocery store, Burn stuff brought to Diwali
Fire in grocery store, Burn stuff brought to Diwali

किराने की दुकान में आग, दीपावली के लिए लाया सामान जला
- उपखंड के सांखली गांव की घटना
लाखों रुपए का नुकसान
गडरारोड/शिव . उपखंड क्षेत्र के बधंड़ा ग्राम पंचायत के राजस्व गांव सांखली स्थित एक किराने की दुकान में रविवार शाम आग लग गई। इससे दीपावली पर बेचने के लिए लाया लाखों का सामान व अन्य वस्तुएं जल गई।
बंधडा गांव में दुकान में आग लगने पर भारी भीड जमा हो गई। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग की लपटें ज्यादा होने के कारण आग पर काबू पाने से पहले सारा सामान जल कर राख हो गया।सांखली निवासी गुलाबसिंह पुत्र कंवराजसिंह राजपूत ने बताया कि दो दिन पूर्व दीपावली को मद्देनजर दुकान में सामान बेचने के लिए लाया था। आग से दुकान में रखी सामग्री, नकदी व आवश्यक दस्तावेज जल गए। पुलिस समेत हलका पटवारी ने मौके पर पहुंच रिपोर्ट तैयार की।

ये भी पढ़े...

नजी बस से २७० किलो प्लास्टिक जब्त

- सेड़वा तहसीलदार व पुलिस ने की कार्रवाई
सेड़वा .

विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार को सेड़वा तहसीलदार सुनिलकुमार कटेवा व पुलिस ने वाहनों की जांच की। इस दौरान कितनोरिया फांटे पर एक निजी बस की जांच के दौरान ११ कट्टों में भरी २७० किलो पॉलीथिन जब्त की।
विधानसभा क्षेत्र में निगरानी के लिए सेड़वा तहसीलदार के निर्देशन में मय पुलिस जाब्ता सेड़वा तहसील के कितनोरिया फांटे पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की। इस दौरान डिसा से चौहटन जाने वाली निजी बस की डिकी से 11 कटों में करीबन 270 किलो प्लास्टिक जब्त की गई।इस दौरान कितनोरिया फांटे पर एक निजी बस की जांच के दौरान ११ कट्टों में भरी २७० किलो पॉलीथिन जब्त की।

अवैध बजरी परिवहन करते ट्रक जब्त

धोरीमन्ना . क्षेत्र के गुड़ामालानी रोड से शनिवार रात को पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन कर रहे एक ट्रक को जब्त किया। बजरी खनन पर रोक के बावजूद क्षेत्र में यह धड़ल्ले से चल रहा है।

Published on:
22 Oct 2018 12:20 pm