बाड़मेर

एक झुंपा वो भी चढ़ा आग की भेंट

गिड़ा. क्षेत्र के जाखड़ा गाँव की घटना
less than 1 minute read
Nov 16, 2018
Fire in home
Fire in home

गिड़ा. क्षेत्र के जाखड़ा गाँव की घटना जानकारी के अनुसार माँगनाथ पुत्र सिदानाथ जाती जोगी के रहवासी झोपा शुक्रवार सुबह आग की भेंट चढ़ गया।

इस गरीब परिवार के घर मे रहने को एक मात्र झोपा ही था जो जलकर के राख हो गया। व साथ ही खाने पीने व बिस्तर सहित पूरा समान आग के जल गया कहावत है कि भगवान जिसको देता हैं तो सपर फाड़ के ओर लेता हैं तो थफड़ मार के लेता हैं वाली कहावत साबित हो गई।इस कड़कड़ाती ठंड में ये परिवार अब आसमान तले हो गया जिसको कोई दानदाता ही उबार सकता हैं

ये भी पढ़े...

मतदान केंद्र जाने का रास्ता बंद, कैसे पहुंचेंगे मतदाता

सेड़वा. उपखंड मुख्यालय सेड़वा के एक मतदान केंद्र के मुख्य गेट पर बड़े पत्थर डाल देने से रास्ता बंद हो गया है। चौहटन विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या 324 के मतदान केंद्र राजकीय प्राथमिक विद्यालय चंपा बेरी के मुख्य गेट पर किसी ग्रामीण ने अपने मकान निर्माण को लेकर पत्थर डाल रखे हैं, जिससे मतदान केंद्र का मुख्य गेट बंद है। मतदान दिवस के दौरान विकलांग या बुजुर्ग मतदाताओं को अंदर विद्यालय में आने जाने में दिक्कत होगी।

101 वाहनों की जांच

सेड़वा. तहसीलदार सुनील कुमार कटेवा ने विधानसभा चुनाव को मद्देनजर गुरुवार को बाधा और सिहानिया गांव में नाकाबंदी 101 वाहनों की जांच की। उन्होंने बूथों का निरीक्षण किया। टीम के साथ वरिष्ठ सहायक रामनारायण विश्नोई, सेड़वा थाना के एएसआइ पदमसिंह मौजूद थे।

Published on:
16 Nov 2018 05:58 pm