कोटा

बाड़मेर में पलटा मौसम, बरसे ओले

जिले में कई जगह ओलावृष्टि
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Apr 2017, 12:40 PM IST
barmer
barmer

पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण शुक्रवार को थार में शाम को मौसम बदला। कई जगहों पर छीटें पड़े तो कुछ स्थानों पर अंधड़ के साथ ओले भी गिरे हैं। जिससे गर्मी से राहत मिली है।

पूरे दिन तेज धूप के कारण गर्मी के चलते लोग बेहाल हो रहे थे। शाम को अचानक आसमान में बादल छाने लगे। देर रात को बाड़मेर शहर में कुछ देर तक छीेंटे पड़े। इसके बाद तेज अंधड़ के कारण विवाह समारोह में खलल पड़ा। भिंयाड़. कस्बे सहित आस-पास गांवों में शाम को अंधड़ के साथ ओलावृष्टि हुई। जिससे विवाह आयोजकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

पिछले कुछ दिनों से लोग तेज गर्मी व उमस से परेशान थे। शाम होते ही मौसम ने पलटा खाया। तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने लगी। इसके बाद बरसात का दौर शुरू हो गया। क्षेत्र के मौखाब, काशमीर, राजबेरा, उण्डू, कानासर, आरंंग, चोचरा, बीसू कलां में भी ओले गिरने के समाचार मिले हैं।

विवाह समारोह में खलल

चौहटन. कस्बे में रात आठ बजे के करीब बौछारें गिरनी शुरू हो गई। कुछ ही पलों में बौछारों के साथ ओले गिरने का सिलसिला करीब बीस मिनट तक चला। कस्बे सहित धारासर, घोनियां, बीजराड़, मते का तला, देदुसर, कापराऊ, सणऊ, उपरला, ढ़ोक, बूठ राठोड़ान सहित दर्जनों गांवों में तेज हवाओं के साथ ओले गिरे हैं।

आखातीज के दिन बरसात होने को अच्छे जमाने के संकेत माना जाता है। इस दिन हुई बरसात से जहां किसानों के चेहरे खिल उठे तथा लोग अच्छे जमाने की चर्चा करते नजर आए। वहीं कस्बे सहित इलाकों में शादी समारोह में खलल पड़ गया। शामियाने और टैंट भीग गए। वहीं खाने पीने की व्यवस्थाएं गड़बड़ा गई।

Published on: