बाड़मेर

जमकर बिके फूल, व्यापारियों के लिए बहार

-स्टार प्रचारकों के स्वागत में सड़कों पर बिछे थे पुष्प
2 min read
Flowers Sale in Welcome Star Campaigners and Candidates in Thar
Flowers Sale in Welcome Star Campaigners and Candidates in Thar

बाड़मेर. इस बार देवउठनी एकादशी के बाद सावों के मुहूर्त कम होने के कारण फूलमालाओं की बिक्री कम हो रही थी। लेकिन विधानसभा चुनावों के चलते थार आए स्टार प्रचारकों व प्रत्याशियों के स्वागत में फूलमालाओं की खूब बिक्री हुई। जिससे पुष्प विके्रताओं को शादियों के कम होने की मायूसी को चुनाव ने मुस्कान में बदल दिया।

प्रत्याशियों के प्रचार के लिए आने वाले स्टार प्रचारक बाड़मेर, बालोतरा, बायतु, पचपदरा आदि कई क्षेत्रों में पहुंचे। यहां पर प्रचारकों के स्वागत में पुष्प बिछाए गए। गुलदस्ता भेंट कर स्वागत करने वालों की भी कतारें थी। ऐसे में यहां के पुष्प विक्रेताओं की बिक्री परवान पर थी। हालांकि बड़े कार्यक्रमों के लिए जोधपुर से भी पुष्प मंगवाए गए।

होलसेल में बिक्री हुइ्र

बाजार में गेंदा, गुलाब, गुलदाऊदी सहित कई प्रकार के फूल बाजार में है। प्रचारकों के आने पर इनकी बिक्री फुटकर की बजाय होलसेल में ज्यादा हुई। प्रचारकों के आने की तारीख तय होने के बाद पुष्प के लिए बुकिंग भी एडवांस हुई थी। डिमांड बढऩे से बाहर से पुष्प भी ज्यादा मंगवाने पड़े।

मांग बढ़ी है

चुनावों के दौरान फूलों की अधिक मांग रहती है। इसके लिए स्टॉक रख रहे हैं।
-राजेन्द्र माली

कई प्रकार के फूल
खरीददारों की डिमांग के अनुसार फूल मंगवाते हैं। कई लोग गुलदस्ता भी चाहते हैं।

कालूराम माली

मालाओं के साथ गुलदस्तों की रही डिमांड
बालोतरा. विधानसभा चुनाव के चलते नगर के पुष्प कारोबारियों के लिए बहार आई हुई है। पिछले दिनों क्षेत्र में आए स्टार प्रचारकों के दौरे के दौरान तो अच्छी बिक्री होने से मौज बन पड़ी है। प्रत्याशियों की सभाओं में स्वागत के लिए मालाओं की डिमांड रहती है। इससे बिक्री बढ़ी है। मालाओं के साथ गुलदस्तों की भी अच्छी बिक्री हो रही है। शहर में हजारा, गुलाब, आदि के फूलों की मंगवाए जाते हैं। मालाएं यहीं पर तैयार होती है। पिछले दिनों स्वागत के लिए 21 -31 किलो वजनी मालाएं तैयार की गई थी। पुष्प कारोबारियों को 11 दिसम्बर का इंतजार बना हुआ है। जिस दिन चुनाव परिणाम आएंगे।

अच्छी हुई बिक्री

फूलमालाओं की अच्छी बिक्री हुई है। बड़ी मालाएं यहीं तैयार की गई।

जीतू माली, पुष्प कारोबारी

Published on:
06 Dec 2018 09:51 am