बाड़मेर

कोहरे का पहरा, रात का पारा 4 डिग्री गिरा

-अब दिन में होने लगा सर्दी का अहसास
less than 1 minute read
Nov 16, 2018
Fog shadow nighttime mercury dropped 4 degrees
Fog shadow nighttime mercury dropped 4 degrees

बाड़मेर. देश के उत्तरी हिस्से में हिमपात के बाद बीती रात से चल रही ठण्डी हवा से मौसम में सर्दी घुलने लगी है। थार में गुरुवार को दूसरे दिन भी कोहरा का पहरा रहा।

सुबह कोहरे के कारण वाहन चालक लाइटें जलाकर चल रहे थे। वहीं न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। सुबह कोहरा छाए रहने से हवा सर्द थी।

लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। बुधवार के मुकाबले गुुरुवार को अधिकतम तापमान में करीब दो तथा न्यूनतम में 4 डिग्री की कमी रेकार्ड की गई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 32.5 तथा न्यूनतम 17.8 डिग्री रेकार्ड हुआ।

दिन में हवा हुई सर्द

मौसम में अब सर्दी घुलने लगी है। नवम्बर का प्रथम पखवाड़ा बीतने के साथ ठंड का असर बढ़ रहा है। गुरुवार को दिन में भी हवा में हल्की ठंडक थी। वहीं शाम को व रात को हवा काफी सर्द हो गई। सर्दी के चलते अब लोगों की दिनचर्या भी बदलने लगी है।

ये भी पढ़े...

पशुधन में फैला मुंहपका, खुरपका रोग

रामसर. क्षेत्र के इन्द्रोई, जायडू, हालेपोतरों की बस्ती, कानपुरा, बलदेव नगर, जोधासर,भंवरलाई,आंटा, सियाणी सहित कई ग्रामीण अंचलों में गायों, भैसों, भेड़-बकरियों में खुरपका-मुंहपका रोग फैलने से पशुधन बीमार हो रहा है।

पशुपालक शेराराम चौधरी, जसराज जाणी, हाजी उमरखान हालेपोतरा, पुरखाराम सारण, सताराम गोदारा ने जिला प्रशासन एवं जिला पशु चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन प्रेषित कर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग की।

Published on:
16 Nov 2018 05:48 pm