बाड़मेर

गमगीन माहौल में प्रेम का मौत के 34वें दिन अंतिम संस्कार

https://www.patrika.com/barmer-news/
less than 1 minute read
Dec 31, 2018
Funeral on the 34th day of death of love in a warm atmosphere
Funeral on the 34th day of death of love in a warm atmosphere

गमगीन माहौल में प्रेम का मौत के 34वें दिन अंतिम संस्कार
परिजन ने जताया समाज व 'मिशन प्रेमÓ का आभार
बाड़मेर. दो जून की रोटी कमाने पश्चिम बंगाल गए दर्जी समाज के प्रेमकुमार की पार्थिव देह 'मिशन प्रेमÓ के जरिए छिड़ी मुहिम के तहत शनिवार रात बाड़मेर पहुंची। गमगीन माहौल में समाज के लोगों की मौजूदगी में रविवार को उसका अंतिम संस्कार हुआ।
शहर के सरदारपुरा निवासी 38 वर्षीय प्रेमकुमार पुत्र मांगीलाल की पश्चिम बंगाल में 27 नवंबर को मौत हो गई थी। परिजन को इसकी सूचना मिली, लेकिन उनकी आर्थिक हालत ठीक नहीं थी, ऐसे में उन्होंने सरकार से मदद मांगी, लेकिन नहीं मिलने की स्थिति में शव का अंतिम संस्कार करवाने की सहमति दी। लेकिन समाज के युवाओं ने एक मुहिम छेड़ कर शव को बाड़मेर पहुंचाया। मृतक के पिता मांगीलाल ने जब अपने जिगर के टुकड़े केअंतिम दर्शन किए तो उनके मुंह से अनायास ही निकल पड़ा कि ऐसे समाज पर मुझे गर्व है, जिसने मेरे लाल की माटी को मेरे द्वार तक पहुंचाने का उपकार किया।

दो जून की रोटी कमाने पश्चिम बंगाल गए दर्जी समाज के प्रेमकुमार की पार्थिव देह 'मिशन प्रेमÓ के जरिए छिड़ी मुहिम के तहत शनिवार रात बाड़मेर पहुंची। गमगीन माहौल में समाज के लोगों की मौजूदगी में रविवार को उसका अंतिम संस्कार हुआ।

ये भी पढ़े...

जागरण आज, बरसी महोत्सव कल
बाड़मेर . अध्यात्म विज्ञान सत्संग केन्द्र, जोधपुर की ओर से मंगलवार को गुरु गंगाईनाथ योगी महाराज की 35 वीं बरसी मंगलवार को उत्तरलाई रोड स्थित आश्रम में मनाई जाएगी। साधक मूलाराम माली ने बताया कि इससे पहले सोमवार को जागरण होगा। अगले दिन सुबह शक्तिपात दीक्षा व ध्यान योग करवाया जाएगा। माली ने बताया कि इस दौरान गंगाई नगर में सुबह 8 बजे सामूहिक ध्यान योग व पूजा अर्चना कार्यक्रम होगा।

Published on:
31 Dec 2018 07:08 pm