बाड़मेर

थार में अंधड़ का कहर, 18 घंटे तक आसमान से बरसी धूल

रविवार रात १२ बजे बाद बदला मौसम : दूसरे दिन भी आसमान में छाई रही मिट्टी, वाहनों की दिन में जलानी पड़ी लाइटें
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Mar 2021, 12:26 AM IST
थार में अंधड़ का कहर, 18 घंटे तक आसमान से बरसी धूल
थार में अंधड़ का कहर, 18 घंटे तक आसमान से बरसी धूल


बाड़मेर. बाड़मेर में रविवार देर रात १२ बजे अचानक आया तेज अंधड़ का असर दूसरे दिन शाम तक बना रहा। तेज हवा के साथ उठा धूल का गुबार पूरे आसमान में फैल गया। हवा के कारण होर्डिंंग और टिन-छपरे उड़ गए। बिजली गुल हो गई। हवा की गति करीब ४०-५० किमी प्रति घंटा तक रही।
बाड़मेर में अंधड़ का असर इतना अधिक रहा कि सोमवार की सुबह आसमान में भारी धूल छाई रही। इसके कारण धूप भी नहीं निकल पाई। तेज आंधी के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। दिन में मिट्टी के कारण दृश्यता काफी कम हो गई। वाहन चालकों को दिन में लाइटें जलानी पड़ी। वहीं हाईवे पर वाहन रेंग-रेंग कर चले। पूरे माहौल में छाई धूल के कारण कुछ भी दिखाई नहीं पड़ रहा था।
धोरीमन्ना क्षेत्र में रविवार देर रात से अचानक आसमान में आए धुल भरे गुब्बार से अंधेरा छा गया लोग जब सुबह उठे तो चारो तरफ धुल के गुबार ही गुबार नजर आए। इतना ही नहीं लोगों को सांस लेने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद हालात सामान्य हुए।

बाटाडू . रविवार रात को शुरू हुई आंधी सोमवार शाम तक चलती रही। इसके चलते दिनभर लोग परेशान रहे। गृहणी बाली चौधरी ने बताया कि सोमवार पुरे दिन हम अपने घरो से धुल हटाने में लगी रही। इधर किसान खेत खलिहान से धूल के साथ उड़ी जीरे व

Updated on:
23 Mar 2021, 12:26 AM IST
Published on: