बाड़मेर

प्रतिभाएं लक्ष्य तय कर आगे बढ़े

श्रीमाली समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह
2 min read
प्रतिभाएं लक्ष्य तय कर आगे बढ़े
प्रतिभाएं लक्ष्य तय कर आगे बढ़े

-
समदड़ी ञ्च पत्रिका. संघर्ष ही जीवन है। कड़ी मेहनत कर अपनी मंजिल प्राप्त क ी जा सकती है। कस्बे के श्रीमाली समाज के न्याति भवन में श्रीमाली समाज के तत्वावधान एवं पंचवटी आश्रम के संस्थापक स्वामी कृष्णानन्दपुरी के सान्निध्य में रविवार शाम को आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में अखिल भारतीय श्रीमाली समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिरंजीलाल दवे ने यह बात कही। दवे ने कहा कि प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना चाहिए,जिससे उनको आगे बढऩे की प्रेरणा मिल सके। डॉ. गोपीकिशन व्यास ने कहा कि कड़ी मेहनत ही सफ लता की कुंजी है । लक्ष्य तय कर आगे बढऩे से सफ लता आवश्यक रूप से मिलती है। पंचवटी आश्रम के संस्थापक स्वामी कृष्णानन्दपुरी ने सभी को आशीर्वाद प्रदान किया। चन्द्रशेखर दवे ने कहा कि भावी पीढ़ी में शिक्षा के साथ संस्कारों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। हमें अपने बालकों को शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार देने चाहिए। आचार्य अनु महाराज, विजयशंकर व्यास, पुष्पा व्यास आदि ने प्रतिभाओं को आगे बढऩे की प्रेरणा देते हुए शुभकामनाएं दी। आयोजन समिति के संयोजक अशोक व्यास ने स्वागत भाषण देते कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी समाज की 31 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर देवीप्रसाद व्यास, नटवरलाल व्यास, जगदीश प्रसाद व्यास, नन्दकिशोर व्यास, शिवनारायण श्रीमाली, श्यामसुन्दर व्यास, सुरेश व्यास, सोमदत्त व्यास, भूपेश दवे, आशुतोष नाग, दिनेश अवस्थी, सरस्वती व्यास, पूर्णिमा व्यास आदि मौजूद थे। कार्यक्रम के सहसंयोजक प्रशान्त व्यास ने आभार व अरूण व्यास ने संचालन किया। गौरतलब है कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की ओर से आयोजित दसवीं व बारहवीं बोर्ड की परीक्षाओं में श्रीमाली समाज समदड़ी की प्रतिभाओं ने बेहतर प्रदर्शन किया। सबसे सुखद बात यह है कि इनमें से कई बालिकाएं हैं, जो समाज में बालिका शिक्षा के प्रति बढ़ते रूझान को न केवल दिखा रही है, अन्य समाजों को भी बालिका शिक्षा पर ध्यान देने के लिए प्रेरित कर रही है। निसं.

Published on:
09 Jul 2018 08:17 pm
Also Read
View All
Balotra: हाईटेक सुरक्षा को भी दिया चकमा, गड्ढा खोदकर रिफाइनरी की 700 KM लंबी क्रूड ऑयल पाइपलाइन से चुरा लिया 2 टैंकर तेल

Inter-State Oil Theft Gang: गहरा गड्ढा खोदकर राजस्थान की HPCL रिफाइनरी से क्रूड ऑयल चोरी करने वाले 8 लोग गिरफ्तार, 2 टैंकर तेल बेचने का हुआ खुलासा

Rajasthan: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस में फिर उभरी गुटबाजी, मेवाराम जैन समर्थकों के साथ जयपुर पहुंचे

बच्चा न होने पर बहू का कत्ल: बाड़मेर में दहेज लोभी पति और सास-ससुर करते थे प्रताड़ित, कोर्ट ने सुनाया कड़ा फैसला

Rajasthan Viral News: खेत में 5 लाख रुपए दबाकर भूल गया किसान, जुताई के दौरान मिली रकम; नोटों को चट कर गई दीमक