11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विद्युत ट्रांसफार्मर बना मूंछ की लड़ाई

- जरूरत नहीं होने के बावजूद ट्रांसफार्मर लगाने पर आमादा डिस्कॉम- दूसरी ओर स्वीकृत स्थानों पर कई माह से नहीं लग रहे ट्रांसफार्मर
2 min read
Google source verification
विद्युत ट्रांसफार्मर बना मूंछ की लड़ाई

विद्युत ट्रांसफार्मर बना मूंछ की लड़ाई

बालोतरा .
नगर में डिस्कॉम काम में रूचि नहीं लेते हुए एक ओर स्वीकृत ट्रांसफार्मर नहीं लगा रहा है। वहीं दूसरी ओर एक वार्डमेंं अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने के बावजूद मूंछ की लड़ाईको लेकर डिस्कॉम दूसरा ट्रांसफार्मर लगाने को आमादा है। जबकि वार्डपार्षद व रहवासी वॉल्टेज से पूर्ण संतुष्ट होने को लेकर इसे नहीं लगाने की मांग कर रहे हैं।

नगर में बीते वर्षों में बढ़े विद्युत कनेक्शनों व विद्युत के उपभोग पर कई मौहल्लों में विद्युत वॉल्टेज के उतार-चढ़ाव की समस्या है। इससे उपभोक्ताओंं को होती परेशानियों पर इनकी मांग पर डिस्कॉम जोधपुर वृत ने शहर के छह मौहल्लों में नए अतिरिक्त विद्युत ट्रांसफार्मर लगाने की स्वीकृति की थी। लेकिन डिस्कॉम बालोतरा ने आज दिन तक एकमात्र ट्रांसफार्मर लगाया है। शेष मौहल्लों के परेशान लोग अधिकारियों को स्वीकृत ट्रांसफार्मर लगाने की मांग करते करते थक हार चुके हैं, लेकिन कहीं कोईसुनवाईनहीं हो रही है। इससे इन्हें आज भी पहले की तरह परेशानी उठानी पड़ रही है।
मंत्री के हस्तक्षेप पर लगा ट्रांसफार्मर- नगर के वार्डसंख्या 5 में विद्युत ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर डिस्कॉम अधिकारियों के पसीने छूट गए। डिस्कॉम के चिन्हित स्थान पर ट्रांसफार्मर लगाने पर पड़ौसी ने एतराज किया। निर्धारित स्थान पर ट्रांसफार्मर लगाने व नहीं लगाने को लेकर दो पक्ष आमने सामने हो गए। इसे लेकर कईदिन तक जद्दोजहद चली। चिन्हित स्थान पर ट्रांसफार्मर लगाने की मांग को लेकर पार्षद व वार्ड के लोग एकत्रित होकर राजस्व राज्य मंत्री से मिले। इनके हस्तेक्ष पर डिस्कॉम ने बड़ी मुश्किल से ट्रांसफार्मर लगाया। इस पर वॉल्टेज समस्या के हल होने पर वार्डवासी अब राहत महसूस कर रहे हैं। वहीं पूर्णसंतुष्ट है।

मूंछ की लड़ाईमें बेवजह ट्रांसफार्मर लगाने को आमादा डिस्कॉम- राजस्व राज्यमंत्री के हस्तक्षेप पर वार्डनंबर पांच में लगाए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर के बावजूद डिस्कॉम यहां एक ओर ट्रांसफार्मर लगाने को आमादा है। जानकारी अनुसार मंत्री के हस्तक्षेप पर लगाए ट्रांसफार्मर पर एक पक्ष ने इसे रोकने के लिए न्यायालय की शरण ली। इस पर डिस्कॉम ने न्यायालय के स्थगन आदेश देने की संभावना को लेकर अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्वीकृत करवाया। इससे की कार्यप्रभावित नहीं हों। जानकारी अनुसार न्यायालय ने इस पर स्थगन आदेश नहीं दिया। पूर्व निर्धारित स्थान पर लगाए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर पर वार्डवासी मिल रहे अच्छे वॉल्टेज से पूर्णसंतुष्ट है। लेकिन दूसरे पक्ष को संतुष्ट करने को लेकर डिस्कॉम बेवजह एक ओर ट्रांसफार्मर लगाने को आमादा है। इसके लिए अधिकारियों पर बेवजह दबाब डलवा रहे हैं। जबकि पार्षद व रहवासी इसे नहीं लगाने की मांग कर रहे हैं। उपखंड अधिकारी को सौंपे ज्ञापन में इन्होंने कहा कि इससे बेवहज सरकारी धन का दुरूपयोग होगा। इसे नहीं लगाया जाए।
व्यू-- वार्डमें अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने से वॉल्टेज अच्छा मिल रहा है। कोईसमस्या नहीं है। बावजूद डिस्कॉम ने नया ट्रांसफार्मर स्वीकृत किया। अधिकारी जबरदस्ती इसे लगाने को आमादा है। इससे बेवजह सरकारी धन का दुरूपयोग होगा। इस पर सरकार, जिला, डिस्कॉम प्रशासन से स्वीकृति निरस्त करने की मांग की है। - पुष्पराज चौपड़ा, पार्षद

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग