बाड़मेर

आंगनबाड़ी के नौनिहालों के लिए Good News, सरकार फ्री में उपलब्ध करवाएगी 2 रेडीमेड ड्रे

आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने वाले नौनिहालों के लिए खुशखबरी है। इनमें पढ़ने वाले नौनिहालों को अब सरकार दो तैयार नि:शुल्क ड्रेस उपलब्ध करवाई जाएगी। बाड़मेर- बालोतरा जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले 3 से 6 वर्षीय नामांकित बालकों को आंगनवाड़ी ड्रेस मिलेगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Feb 2024, 12:37 PM IST
bhajan_lal_sharma.jpg

सिणधरी। आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने वाले नौनिहालों के लिए खुशखबरी है। इनमें पढ़ने वाले नौनिहालों को अब सरकार दो तैयार नि:शुल्क ड्रेस उपलब्ध करवाई जाएगी। बाड़मेर- बालोतरा जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले 3 से 6 वर्षीय नामांकित बालकों को आंगनवाड़ी ड्रेस मिलेगी। विभाग ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर ड्रेस पहुंचाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। इस पर बाड़मेर- बालोतरा जिले के सीडीपीओ कार्यालय में ड्रेस पहुंचनी शुरू हो गई है। इसके बाद प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर ड्रेस वितरित की जाएगी। प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर नौनिहालों को दो टी-शर्ट- दो पेंट दी जाएगी।

विद्यालय में ड्रेस कोड, अब आंगनबाड़ी केंद्र भी पीछे नहीं-ध्यान रहे की सरकार ने सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए ड्रेस कोड लागू कर रखा है। इस पर प्रत्येक दिन विद्यालय में विद्यार्थी यूनिफॉर्म में पहुंचते हैं। लेकिन आंगनबाड़ी केंद्रों पर नौनिहाल घर में पहनने वाले कपड़े पहन ही पहुंचते हैं। इस पर सरकार ने आंगनबाड़ी केन्द्रों पर अब नौनिहालों को दो- शर्ट, दो-पेंट नि:शुल्क उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है। इससे कि यह भी छात्र जैसे दिखाई दें।


3 से 6 साल के नामांकित बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र पर ड्रेस उपलब्ध करवाई जाएगी। निदेशालय ने सप्लाई उपलब्ध करवाई है। उसके अनुसार सीडीपीओ कार्यालयों में ड्रेस पहुंचाई जा रही है। इसके बाद आगे सीडीपीओ की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों पर वितरित करवाई जाएगी। वहां से कार्यकर्ता बच्चों को वितरण करेगी।
-सोमेश्वर देवड़ा, उप निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग बाड़मेर

Published on: