बाड़मेर

बच्चों को अस्पताल में मिली बेहतर सुविधाएं तो पहुंचा दूसरे पायदान पर

हर वर्ष एकमुश्त बजट, तीन साल में मिलेंगे कुल 27 लाख
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Mar 2024, 12:18 AM IST
balotra.jpg
बालोतरा के अस्पताल का ​शिशुवार्ड

शिशु मृत्यु दर में कमी और शिशुओं को राजकीय अस्पतालों में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाने के ध्येय से केंद्र सरकार की मुस्कान योजना के तहत बालोतरा के राजकीय नाहटा जिला चिकित्सालय के शिशु रोग विभाग को क्वालिटी सर्टिफिकेट मिला है। सर्टिफिकेट प्राप्त करने वाला ये प्रदेश का दूसरा चिकित्सालय है। केंद्र सरकार की मुस्कान योजना के तहत शिशु रोग विभाग को उच्च गुणवता युक्त मापदण्ड स्थापित करने के लिए केन्द्र सरकार तीन वर्ष तक एकमुश्त बजट आवंटित करेगी।

टीम ने किया था निरीक्षण
केंद्र सरकार की टीम ने 11 और 12 दिसम्बर 2023 को नाहटा जिला अस्पताल के शिशु रोग विभाग का गहनता से निरीक्षण किया था। इसमें केंद्रीय निरीक्षण दल ने सर्वाधिक 88 प्रतिशत स्कोर देकर राज्य का दूसरा मुस्कान सर्टिफाइड किया।

व्यवस्थाओं को परखा
निरीक्षण दल ने पिडियाट्रिक ओपीडी, पीडियाट्रिक वार्ड व एसएनसीयू में मरीज को मिलने वाली सुविधाएं, स्टॉफ व डॉक्टरों की टीम की ट्रेनिंग व मरीज को मिलने वाले इलाज की गुणवत्ता के साथ मरीजों द्वारा इलाज से संतुष्टि जैसे मापदंडों को पैमाने पर परखा और इलाज के लिए होने वाले रेफर की संख्या में कमी को भी देखा। साथ ही मरीजों के रिकार्ड संधारण जैसे सभी मापदंडों को गहनता से जांच की गई। इनमें सभी में हमारी सेवाएं उच्च मापदण्डों पर खरी उतरी।

टीम वर्क है
प्रदेश में दूसरे स्थान पर आना अपने आप में गर्व की बात है। यह टीम वर्क है, जिससे अस्पताल को प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है।-डॉ. संदीप देवात, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी, राजकीय नाहटा चिकित्सालय बालोतरा

Updated on:
12 Mar 2024, 12:18 AM IST
Published on: