बाड़मेर

अस्पतालों में श्वानों से ही नहीं बिल्लियों से बढ़ रहा बच्चों को खतरा

बाड़मेर राजकीय जिला अस्पताल अस्पताल में रात में घूम रही बिल्ली
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Mar 2023, 1:26 PM IST
अस्पतालों में श्वानों से ही नहीं बिल्लियों से बढ़ रहा बच्चों को खतरा
अस्पतालों में श्वानों से ही नहीं बिल्लियों से बढ़ रहा बच्चों को खतरा

बाड़मेर. राजकीय जिला अस्पताल में श्वान तो घूमते दिखते ही है। अब यहां पर रात में घूम रही बिल्ली बच्चों के लिए खतरा बढ़ा रही है। मंगलवार रात करीब 9.30 बजे एक बिल्ली एमसीएच यूनिट में घूमती नजर आई। इस दौरान यहां पर कुछ लोग भी थे, लेकिन बिल्ली बेखौफ दिखी। कोई गार्ड भी नहीं था। बिल्ली पूरे परिसर में इधर-उधर जाती रही। गार्ड नहीं होने के कारण बिल्ली यहां-वहां जाती दिखी। जबकि इसी परिसर में एसएनसीयू और बच्चों के अन्य वार्ड है। जहां बिल्ली आसानी से पहुंच सकती है। सुरक्षा को लेकर यहां पर कैमरे भी लगाए गए हैं। लेकिन इस तरह की लापरवाही भारी पड़ सकती है।
महिलाओं के वार्ड में पुरुष सोते मिले
एमसीएच यूनिट के पीएनजी वार्ड में प्रसव के बाद महिलाओं को भर्ती किया जाता है। इस वार्ड में महिलाओं का ही प्रवेश होना चाहिए। लेकिन मंगलवार रात को यहां पर बेड पर पुुरुष सोते नजर आए। जबकि आसपास के बेड पर महिलाएं भी थी। पुरुषों को यहां रोकने वाले कहीं नजर भी नहीं आए।

Updated on:
1 Mar 2023, 1:26 PM IST
Published on: