बाड़मेर

Video : शोभायात्रा में उमड़ा समाज

-माली समाज के नवनिर्मित मंदिर का प्रतिष्ठा महोत्सव
less than 1 minute read
Great society in Shobhayatra
Great society in Shobhayatra

बाड़मेर. प्रतापजी की प्रोल स्थित समाज भवन में माली समाज बाड़मेर की ओर से नवनिर्मित माता राणी भटियाणी जगदम्बा मां मंदिर के छह दिवसीय प्रतिष्ठा महोत्सव के पांचवें दिन मंगलवार को कई कार्यक्रम हुए।

महोत्सव में योगदान करने वाले भामाशाहों व माली समाज महिला मंडल की ओर से आयोजित रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाली महिलाओं व बालिकाओं का सम्मान किया गया। समारोह की अध्यक्षता बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने की।

महोत्सव के तहत शोभायात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि मोती बाबा फुले ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। करीब दो किलोमीटर लंबी शोभायात्रा में सबसे आगे हाथी, ऊंट, घोड़े और बैण्ड के बाद कलश लेकर महिलाएं शामिल हुई। वहीं 30 से अधिक झांकिया शोभायात्रा के साथ चल रही थी।

समाज भवन से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए पुन: भवन पहुंचकर संपन्न हुई। समाज के बाबूलाल माली ने बताया कि बुधवार को शुभ मुहूर्त में मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की रस्म पूर्ण होगी। इस अवसर पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा होगी। भामाशाहों का सम्मान भी किया जाएगा।

Published on:
05 Feb 2019 10:43 pm