बाड़मेर

Video : सेना के मेडिकल शिविर में 500 ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांचा

- भोजन, नास्ते व शर्बत की भी रही व्यवस्था
less than 1 minute read
Health check up of 500 villagers in army medical camp
Health check up of 500 villagers in army medical camp

गडरारोड़. ग्राम पंचायत शहदाद का पार के सरगीला स्थित राउप्रावि में शनिवार को सेना की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा सहायता व परामर्श शिविर का आयोजन हुआ। यहां आम्र्ड रेजिमेंट के 8वीं केवेलरी मिलिट्री स्टेशन जसाई की ओर से सुबह 8 से शाम 5 बजे तक ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई।

Indian army Medical Camp कमांडिंग ऑफिसर मेजर संजीव ने बताया कि शिविर में डॉक्टर मेजर शोभित गुप्ता ने करीब 500 मरीजों की नि:शुल्क जांच कर दवा वितरण की।

इस दौरान सरगीला, उतरबा भाखरपुरा, बख्तपुरा, सेलोडिया, गोरालीया आदि गांवों के लोगों ने शिविर का लाभ लिया। डॉ. शोभित के अलावा मेडिकल असिस्टेंट मिथलेश कुमार, स्थानीय एएनएम मंजू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सभाई, सहायिका हरिया ने सेवाएं दी।

विद्यालय प्रधानाध्यापक कुशलसिंह सोढा व ग्राम पंचायत सहायक पदमसिंह ने सेना आभार जताया। निरीक्षण के लिए सेना के अधिकारी कर्नल कुमार देवेश भी पहुंचे।

शिविर में आने वाले मरीजों व सहयोगियों के लिए शर्बत, नाश्ते, भोजन तथा छाया की व्यवस्था की गई। पूर्व सरपंच गिरधरसिंह, सरादीन खान, भीमसिंह, पदमसिंह, मुकेश लहुआ, धनसिंह, मेघसिंह, अनोपाराम, कायम खान, जाकब खान, छैलूसिंह, खानू खान सहित सहित अन्य उपस्थित रहे।

Published on:
25 May 2019 08:03 pm