बाड़मेर

अब याद आई हाईवे से पानी की निकासी

एनएचएआई हाईवे पर आने वाले पानी के निकासी का रास्ता बनाना ही भूल गई
2 min read
Highway construction pole open in rainy season
Highway construction pole open in rainy season

बाड़मेर. हाईवे के लिए पहले प्रोजेक्ट बनते हैं और फिर उस पर काम शुरू होता है। लेकिन सरकारी काम कैसे होते हैं, इसकी बानगी शुक्रवार को बाड़मेर में कृषि मंडी के सामने बने हाईवे पर नजर आई। यहां एनएचएआई हाईवे पर आने वाले पानी के निकासी का रास्ता बनाना ही भूल गई। शहर में गुरुवार शाम को बरसात हुई तो हाइवे पर पानी भर गया और निकासी के अभाव में निकल नहीं पाया तो शुक्रवार को डिवाइडरों को तोड़कर पाइप डाले गए।

सर्विस रोड पर भी पानी का भराव

हाईवे के दोनों तरफ बनी सर्विस रोड पर भी कई स्थानों से पानी की निकासी नहीं हो रही है। ऐसे में बरसात में पानी दुकानों और आवासीय परिसर में जाने लगा है।

पिछले दो दिनों से हो रही बरसात के कारण सरस डेयरी परिसर के आसपास निकासी के अभाव में पानी जमा हो गया और फिर परिसर में जाने लगा। यहां एनएचएआई ने नाला तो बनाया है लेकिन पानी की निकासी के रास्ते यहां भी नहीं बनाए हैं। इसके चलते दुकानदारों ने कई स्थानों पर नाले को तोड़कर पानी की निकासी की।

पहली बारिश में ये हाल

बरसात की शुुरुआत के साथ ही हाईवे निर्माण में गुणवत्ता की पोल खुलने लगी है। बरसात के दौरान सदर थाने के सामने कुछ दिन पहले बने हाईवे पर एक पोल के पास सड़क धंस गई। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। इसके बावजूद जिम्मेदारों ने क्षतिग्रस्त हाईवे की सुध तक नहीं ली। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ।

Published on:
30 Jun 2018 11:41 am