
भीखभारती
गडरारोड़ (बाड़मेर ) पाकिस्तान में हिन्दूओं पर अत्याचार के समाचार तो गाहे-ब-गाहे आते है लेकिन इस बार सकून की बयार आ रही है कि चुनावों में हिन्दूओं का डंका बजने लगा है। पाकिस्तान के हिन्दू बाहुल्य इलाकों में अल्पसंख्यकों(हिन्दू) को अपने नेता मिले है जिनके लिए प्रचार-प्रसार हो रहा है। उनके हितों की पैरवी करने और समस्याओं का समाधान होने की बात होने लगी है।
पाकिस्तान में केन्द्र और राज्य के चुनाव एक साथ 25 जुलाई को है। राजनीति पहले कराची के इर्दगिर्द रहती थी और हिन्दू बाहुल्य थारपारकर, मिठी,छाछरो, उमरकोट, छोर, जमशोर सहित तमाम इलाकों में एक-दो हिन्दू को पार्टियां टिकट देती रही और उनसे पूरा वोटबैंक। इस बार चुनावों में दिलचस्प पहलू है कि जिनको पार्टी ने टिकट दिया वे तो चुनाव लड़ ही रहे है निर्दलीय चुनाव लडऩे की हिम्मत भी कईयों ने जुटाई है। एेसे में चुनावों में हिन्दूओं को अपने नेता भी मिले है।
कहीं तीस तो कहीं पचास प्रतिशत वोट
सिंध इलाके के थारपारकर में पचास प्रतिशत हिन्दू वोटर्स है। अमरकोट में 35 प्रतिशत वोट हिन्दूओं के है। इसी तरह इस इलाके आठ से दस जिलों में हिन्द आबादी होने से ये निर्णायक वोटर होंगे। पार्टियों को गणित समझ में आ रहा है कि हिन्दू वोटर्स को नहीं लिया गया तो वे निर्दलीय को निर्णायक बना सकते है। इस बार चुनावों में दिलचस्प पहलू है कि जिनको पार्टी ने टिकट दिया वे तो चुनाव लड़ ही रहे है निर्दलीय चुनाव लडऩे की हिम्मत भी कईयों ने जुटाई है। एेसे में चुनावों में हिन्दूओं को अपने नेता भी मिले है।
पाकिस्तान में हिन्दू प्रत्याशी
प्रत्याशी दल स्थान
1. केहलदास कोहस्तानी ( नेशनल एसेंबली)- पीएमएल- जमशोर
2. मरीयम भील - निर्दलीय ( नेशनल एसेंबली)- अमरकोट
3. नीलम वालजी ( नेशनल एसेंबली)- निर्दलीय- अमरकोट
4. दीवानचंद चावला( नेशनल एसेंबली)- एमक्यूएम- मलीर कराची
5. संजय पेरवानी( नेशनल एसेंबली)- एमक्यूएम- मीरपुर खास
6. रूपचंद- निर्दलीय( नेशनल एसेंबली)- मीरपुर
7. किशनचंद पेरवानी( नेशनल एसेंबली)- जीडीए- सांगड़
8. रमेशकुमार( स्टेट एसेंबली)- पीटीआई- मतिआरी
9. जूही बाई( नेशनल एसेंबली)- निर्दलीय- थारपारकर
10 महेश मलानी( नेशनल एसेंबली)- पीपीपी- सिंध
11.सुनीता परमार- ( स्टेट एसेंबली)-सिंध