बाड़मेर

10 हजार का इनामी सहित हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, एक देसी पिस्टल, मैग्जीन में लोडेड 7 राउंड बरामद

पुलिस ने एक देसी पिस्टल तथा मैग्जीन में लोडेड 07 राउण्ड के साथ अपराधियों को पकड़ा

less than 1 minute read

वांछित अपराधियों की दस्तयाबी को लेकर सेड़वा पुलिस व जिला स्पेशल टीम बाड़मेर ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दस हजार के इनामी और एक हिष्ट्रीशीटर को गिरफतार किया है। पुलिस ने एक देसी पिस्टल तथा मैग्जीन में लोडेड 07 राउण्ड के साथ अपराधियों को पकड़ा है।

खरीद फरोख्त को लेकर पूछताछ

जिला पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह मीना ने बताया कि संयुक्त कार्रवाई में अपराधी सुभाष गोदारा पुत्र जुगताराम विश्नोई निवासी विष्णु की ढाणी, लुणावास खारा पुलिस थाना झंवर जिला जोधपुर व राजूराम पुत्र दाणुराम विश्नोई निवासी फतेहसागर पुलिस थाना लोहावट जिला फलोदी के कब्जा से एक देसी पिस्टल तथा मैगजीन में लोडेड 07 राउण्ड जब्त किए गए। इस संबंध मे पुलिस थाना सेड़वा मे आम्र्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। पुलिस अवैध हथियार की खरीद फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है।

आला दर्जे के बदमाश

आरोपी आला दर्जे के बदमाश प्रवृति के है। दोनों के खिलाफ दर्जनंो आम्र्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, फिरौती ,लूट, डकैती, हत्या का प्रयास, चोरी जैसे संगीन आपराधिक प्रकरण विभिन्न जिलों के पुलिस थानों मे दर्ज है।अपराधी राजूराम पुलिस थाना झाब जिला सांचौर के एनडीपीएस एक्ट में एमडी सप्लायर प्रकरण में 10 हजार रुपए का इनामी वांछित अपराधी है। वहीं सुभाष गोदारा पुलिस थाना झंवर जिला जोधपुर का हिस्ट्रीशीटर है।

Published on:
31 Aug 2024 09:53 pm
Also Read
View All

अगली खबर