बाड़मेर

होली की तैयारियां, सजने लगा रंगों का बाजार

-बाजारों में रंग-गुलाल और पिचकारी की दुकानें सजी  

2 min read
होली की तैयारियां, सजने लगा रंगों का बाजार

बाड़मेर. रंगों के पर्व होली में अब कुछ ही दिन शेष है। गलियों में होली के गीत और चंग की थाप सुनाई देने लगी है। वहीं रंगों का बाजार भी सजना शुरू हो गया है। अभी रंगों की खरीदारी की शुरूआत हुई है और होली पर यह परवान पर रहेगी। मंगलवार को होलाष्टक भी शुरू हो गए। इस दौरान अब होली तक शुभ और मांगलिक कार्यों पर विराम रहेगा। इस बार होलिका दहन 6 मार्च को गाधूलि वेला और प्रदोष काल में होगा। वहीं 7 मार्च को रंगोत्सव मनाया जाएगा।

थार में होली का पर्व मनाने के लिए लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी है। होली के गीतों की रिहर्सल समूहों में शुरू हो गई है। शाम होते ही शहरों के साथ गांवों में भी चंग की थाप सुनाई देती है। युवा होली के गीतों की रिहर्सल करते हुए माहौल को फागुनी रंग दे रहे हैं। मौसम में भी फागुन के रंग नजर आ रहे हैं।

हर्बल गुलाल और रंगों से मनाएंगे होली

दुकानों पर बिक्री की लिए हर्बल गुलाल और रंग लाए गए हैं। व्यापारियों का कहना है कि हर्बल उत्पाद की मांग के कारण सभी तरह की गुलाल और रंग हर्बल मंगवाए है। जिससे त्वचा को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है। वहीं नई वैरायटी में बच्चों के लिए पिचकारी और गुब्बारों सहित कई तरह के रंग भी उपलब्ध है। वहीं होली पर सजने के लिए साफे और अन्य कई वस्तुएं भी बाजार में आ चुकी है।

दूध और मावे का एडवांस ऑर्डर

होली के लिए मिठाई विक्रेताओं ने दूध और मावे के लिए एडवांस बुकिंग करवा दी है। त्योहारों पर मिठाई की मांग भी खूब बढ़ जाती है। ऐसे में मिठाई के व्यापारियों ने पहले से ही तैयारी शुरू कर दी है। होली के लिए कई तरह की स्पेशल मिठाइयां भी इस बार लोगों को लुभाएंगी।

शिक्षण संस्थानों में 5 से अवकाश

होली पर शिक्षण संस्थानों में 5 मार्च से अवकाश हो जाएंगे। कई निजी स्कूलों ने 5 से 9 मार्च तक अवकाश घोषित किए है। इसके चलते स्कूलों में आखिरी दिन 4 मार्च को होली पर्व की धूम रहेगी। बच्चे होली खेलेंगे।

Published on:
01 Mar 2023 10:09 pm
Also Read
View All
Ravindra Singh Bhati: श्रमिकों की बहाली की मांग को लेकर विधायक रविंद्र सिंह भाटी का आंदोलन तेज, बोले: स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिला तो आंदोलन होगा बड़ा

बदलता राजस्थान : विकास की दौड़ में सबसे आगे निकला पश्चिमी राजस्थान का ये जिला, रिकॉर्ड दिनों में हासिल की बड़ी उपलब्धि

Rajasthan News: सरकार की बड़ी लापरवाही? बिना पोस्टिंग 200 तहसीलदार 5 महीने से बिना काम ले रहे सैलरी

बाड़मेर में बॉर्डर पार कर भारत में घुस आया पाकिस्तानी, 8 KM अंदर पहुंचने के बाद पकड़ा गया

Barmer News : दिन में धरने से लेकर रात्रि विश्राम तक, आखिर क्यों ‘सुख-सुविधाएं’ छोड़ सड़क पर हैं MLA रविंद्र सिंह भाटी?