बाड़मेर

आदिवासी दिवस पर प्रतिभाएं हुई सम्मानित

बाड़मेर.भील समाज की ओर से गुरुवार को शहर के भगवान महावीर टाउन हॉल में विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। समारोह की अध्यक्षता करते हुए डॉ जी आर भील ने प्रतिभाओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि अध्यनरत विद्यार्थी इनसे सीख लेकर माता पिता व समाज का सपना साकार करे । मुख्य अतिथि बिजली वाघेला ने बालिका शिक्षा को बढावा देने की बात कही ।

2 min read
Aug 09, 2018
Honors progamme on Tribal Day

109 बार रक्तदान करने वाले रतन भवानी समेत 273 प्रतिभाएं सम्मानित
शहर के टाऊन हॉल में आयोजित समारोह

ये भी पढ़ें

दो हादसों में एक की मौत, तीन घायल

बाड़मेर.भील समाज की ओर से गुरुवार को शहर के भगवान महावीर टाउन हॉल में विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। समारोह की अध्यक्षता करते हुए डॉ जी आर भील ने प्रतिभाओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि अध्यनरत विद्यार्थी इनसे सीख लेकर माता पिता व समाज का सपना साकार करे । मुख्य अतिथि बिजली वाघेला ने बालिका शिक्षा को बढावा देने की बात कही । सोनाराम पाला ने शिक्षा का अधिकार व श्रम विभाग की जानकारी दी। जिला भील विकास समिति के संरक्षक खेताराम कालमा ने कहा कि संगठन में शक्ति है सभी को मिलकर आगे बढऩा होगा। समारोह समिति संयोजक एवं प्रवक्ता शंकर लाल दहिया ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस मौके पर 109 बार रक्तदान करने वाले रतन भवानी सहित 273 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया । इस अवसर पर बालिकाओं ने नृत्य की प्रस्तुति दी। इसके बाद आदिवासी समुदाय की समस्याओं को लेकर राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। कार्यक्रम को हेमाराम वाघेला, बखताराम सेड़वा, नखताराम गागरिया ने भी संबोधित किया। समारोह का आयोजन भील राणा पूंजा सैना संरक्षक लाधुराम सेड़वा एवं अध्यक्ष अशोक वाघेला ने किया। समारोह में सोनाराम पोषाल, गोविन्द , महंत राजुदास ,गंगाराम, मिश्रीराम सेड़वा, फ ूलचंद, मदन लाल, रतनलाल, खमाणाराम मकवाना, लाखाराम सांवलोर, विरमदेव दरुड़ा, मिश्रीराम व खीमाराम सोमडार, लूणाराम आदि मौजूद रहे। आभार जिला भील विकास समिति अध्यक्ष भूराराम महाबार व संचालन ओम राणा आसोतरा, खंगेन्द्र सांवलोर ने किया ।


ये भी पढ़े... दिनभर उमस के बाद शाम को हुई रिमझिम

बाड़मेर पत्रिका. थार में गुरुवार को दिनभर रही उमस से आमजन को परेशानी झेलनी पड़ी। दिन में तेज गर्मी व उमस के चलते लोगों ने कूलर व एसी का सहारा लिया। शाम के समय बादल छाने से आमजन को बारिश की उम्मीद जगी। लेकिन शहर में नाममात्र की बारिश हुई। बूंदाबांदी के बाद मौसम में हल्की ठंडक का अहसास हुआ। बूंदाबांदी से सड़के भीगी।

ये भी पढ़ें

पोखर व तलाइयों के आसपास जलभराव क्षमता के अलावा चेतावनी बोर्ड लगाने के आदेश जारी
Updated on:
09 Aug 2018 10:14 pm
Published on:
09 Aug 2018 09:50 pm
Also Read
View All