7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रदेश में सबसे गर्म रहा जैसलमेर, अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री

स्वर्णनगरी में गुरुवार को गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिनभर चलने वाली तपती हवाओं और तेज धूप के बीच अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। भीषण गर्मी और लू के कारण जनजीवन प्रभावित नजर आया।

2 min read
Google source verification

स्वर्णनगरी में गुरुवार को गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिनभर चलने वाली तपती हवाओं और तेज धूप के बीच अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। भीषण गर्मी और लू के कारण जनजीवन प्रभावित नजर आया।

दोपहर के समय शहर की सडक़ें सूनी दिखाई दीं और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। सुबह से ही सूरज के तीखे तेवर देखने को मिले। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। दोपहर के समय लू के थपेड़ों ने हालात और अधिक कठिन बना दिए। बाजारों में सामान्य दिनों की तुलना में कम चहल-पहल रही। कई स्थानों पर लोग छांव और ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते नजर आए।

जनजीवन पर असर

भीषण गर्मी का असर दैनिक जीवन पर भी साफ दिखाई दिया। दुपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ी। चेहरे को कपड़ों से ढककर और सिर पर गमछा या कपड़ा बांधकर लोग धूप से बचाव करते दिखाई दिए। शहर के सार्वजनिक स्थलों और बस स्टैंडों पर भी लोग गर्मी से राहत पाने के प्रयास करते नजर आए। गर्मी बढऩे के साथ अस्पतालों में भी पेट दर्द, उल्टी, डिहाइड्रेशन और घबराहट जैसी समस्याओं वाले मरीजों की संख्या बढऩे लगी है। चिकित्सकों ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक बाहर नहीं निकलने, पर्याप्त पानी पीने और गर्म हवाओं से बचाव करने की सलाह दी है। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में भी तापमान में विशेष राहत मिलने के आसार नहीं हैं। ऐसे में भीषण गर्मी और लू का असर फिलहाल जारी रहने की संभावना है।

दुपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को सबसे अधिक परेशानी

पोकरण क्षेत्र में गुरुवार को भीषण गर्मी व लू के थपेड़ों ने आमजन को झकझोर कर रख दिया। दोपहर में हालात ऐसे हो गए कि मानो आसमान से अंगारे बरस रहे हो। तापमान 43 से 44 डिग्री तक पहुंच गया। गुरुवार को सुबह से ही आसमान साफ होने के कारण सूर्य की तेज किरणें निकली। सुबह 9 बजे बाद लू के थपेड़े चलने लगे। दोपहर में भीषण गर्मी और आग उगलती सूर्य की किरणों के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। देर शाम तक भी भीषण गर्मी का दौर जारी रहा। जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।