7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP में ‘बाबू’ 9500 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार, तहसील कार्यालय में मची भगदड़

mp news: लोकायुक्त रीवा की टीम ने जिले के त्योंथर तहसील कार्यालय में पदस्थ बाबू को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

2 min read
Google source verification

रीवा

image

Akash Dewani

May 07, 2026

mp news Lokayukta action tehsil office babu arrested for accepting bribe 9500 rupees

Tyonthar tehsil office babu arrested for accepting bribe 9500 rupees (Patrika.com)

Lokayukta action: मध्य प्रदेश में लगातार भ्रष्ट अधिकारीयों और कर्मचारियों के खिलाफ लोकायुक्त की टीम तेजी से कार्रवाई कर रही है। आए दिन राज्य के विभिन्न जिलों एवं क्षेत्रों से रिश्वत (Bribe) लेते अधिकारी-कर्मचारीयों को रंगे हाथ पकड़े जाने के मामले सामने आ रहे है लेकिन बावजूद इसके घूसखोरी पर लगाम लगती दिख नहीं रही है। ताजा मामला मध्यप्रदेश के रीवा जिले के त्योंथर से सामने आ रहा है जहां, तहसील कार्यालय का बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है। इस कार्रवाई के बाद पूरे तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया, कई कर्मचारी तो आफिस छोड़कर भाग निकले। (mp news)

फैसला पक्ष में कराने के लिए मांगी थी रिश्वत

लोकायुक्त रीवा (Lokayukta Rewa) की टीम ने जिले के त्योंथर तहसील में पदस्थ बाबू को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जनेह थाना के अंतर्गत डाढ़ा कला के रहने वाले अजय मिश्रा (35) ने लोकायुक्त को शिकायत की थी। शिकायतकर्ता ने 4 मई को लोकायुक्त कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत में बताया गया कि आरोपी बाबू अनिल त्रिपाठी (Babu Anil Tripathi) ने एक प्रकरण के निराकरण और फैसला पक्ष में करवाने के लिए 80 हजार रुपए की रिश्वत मांग की थी। साथ ही बेदखली कार्रवाई का डर भी दिखाया जा रहा था।

लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा

शिकायत का सत्यापन कराने के बाद 7 मई को लोकायुक्त की गठित टीम ने तहसील कार्यालय त्योंथर के कार्यालय कक्ष में कार्रवाई करते हुए आरोपी को 9500 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) की धारा 7(क) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस ट्रैप कार्रवाई का नेतृत्व डीएसपी प्रवीण सिंह परिहार ने किया। टीम में निरीक्षक एसराम मरावी सहित 12 सदस्यीय दल और स्वतंत्र शासकीय गवाह शामिल रहे।

तहसीलदार की भूमिका पर भी सवाल

शिकायतकर्ता सहित अन्य लोगों ने कहा है कि इस प्रकरण में तहसीलदार की भूमिका की भी जांच होना चाहिए। क्योंकि जिस कार्य के लिए बाबू ने रिश्वत की मांग की थी, वह तहसीलदार के स्तर का था। शिकायतकर्ता से बड़ी रकम मांगने के पीछे आरोपी बाबू ने तर्क भी दिया था कि यह केवल उसके अकेले के लिए नहीं है, ऊपर तक जाता है। लोकायुक्त के अधिकारियों ने कहा है कि विवेचना की जा रही है, यदि जांच में किसी अन्य की भूमिका पाई जाएगी तो कार्रवाई होगी।

तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई- एसपी लोकायुक्त

त्योंथर तहसील के बाबू को 9500 रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है। यह रुपए बाबू ने शिकायतकर्ता के पक्ष में काम करने के बदले मांगी थी। प्रकरण में आगे विवेचना की जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई होगी। - सुनील पाटीदार, एसपी लोकायुक्त रीवा (mp news)