
wife found his doctor husband with girlfriend in hotel room (फोटो- Gemini AI)
mp news: मध्य प्रदेश के मंदसौर में बुधवार-गुरूवार की रात एक होटल में हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। यहां बर्थडे के बहाने से घर निकले डॉक्टर पति को उसकी पत्नी ने प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। इस मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि परिवार सहित पत्नी ने होटल कमरे में धावा बोल दिया और पति से मारपीट भी की।
मंदसौर में आधी रात को होटल में पति पत्नी ओर वो को लेकर हंगामा देखने को मिला। दरअसल, शहर के प्रैक्टिसिंग डॉक्टर जुल्फीकार शामगढ़ से मंदसौर नाहटा चौराहा स्थित समता होटल के एक कमरे पर में रुका हुआ था। वह यहां अपनी प्रेमिका के साथ ठहरा हुआ था। तभी आधी रात को कमरे के दरवाजे पर दस्तक हुई। डॉक्टर पति ने जैसे ही दरवाजा खोला उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। डॉक्टर के सामने उसकी पत्नी खड़ी हुई थी। यही नहीं, पत्नी अपने साथ परिजन भी साथ लाई थी। पत्नी जैसे पति को धक्का देकर कमरे में पहुंची उसके होश उड़ गए। कमरे के बिस्तर पर एक अन्य महिला बैठी हुई थी। यह देख पत्नी को इतना गुस्सा आया कि उसने सीधा पति की पिटाई करना शुरू कर दी। परिजनों में शामिल अन्य महिलाएं भी प्रेमिका के बाल पकड़कर उसे बेरहमी से पीटने लगे। परिजनों ने भी डॉक्टर को जमकर खरी-खोटी सुनाई।
होटल के कमरे में काफी देर तक चीख-पुकार और बहस होती रही। शोर सुनकर होटल स्टाफ और आसपास के लोग भी जमा हो गए। चीख-पुकार सुन होटल के अन्य कमरों से भी लोग बाहर आकर देखने लगे। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया है।
डॉक्टर की पत्नी ने बताया कि पति बर्थडे के नाम पर घर से बाहर निकला था। वह अपनी कथित प्रेमिका के साथ एक होटल में ठहरने वाला है जिसकी भनक उसे पहले ही लग गई थी। पत्नी ने आरोप लगाया कि डॉक्टर उसे धोखे में रखकर लंबे समय से इस महिला से मिल रहा है। हालांकि, इस हंगामे के बाद डॉक्टर और उसकी पत्नी वहां से चले गए लेकिन इस पूरे बवाल का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
बता दें कि, इस पूरे मामले में अभी तक पुलिस की दखल या किसी औपचारिक शिकायत की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन रातभर शहर के इस इलाके में यह घटना चर्चा का विषय बनी रही।
Published on:
07 May 2026 03:27 pm
बड़ी खबरें
View Allमंदसौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
