1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP में कार को एम्बुलेंस बनाकर चल रही थी तस्करी, टोल तोड़ कर भागे तस्कर

mp news: कार को बनाया एंबुलेंस और फर्जी नंबर प्लेट लगाकर कर रहा था तस्करी। टोल तोड़कर भागने की कोशिश में पेड़ से टकरा गई।

2 min read
Google source verification
car was being used as an ambulance for smuggling caught by mandsaur police mp news

car was being used as an ambulance for smuggling caught (फोटो- Patrika.com)

mp news: मध्य प्रदेश में डोडाचूरा तस्करी पर पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। तस्कर पुलिस को चकमा देने के लिए नए-नए तरीके खोजते है। ऐसा ही मामला मंदसौर जिले से सामने आया जहां तस्कर, कार को एम्बुलेंस बनाकर डोडाचूरा की स्मगलिंग कर रहे थे। दरअसल, मामला जिले के सीतामऊ के बिलांत्री टोल के पास का है।

यहां टोल को तोडकऱ निकली एंबुलेंस का सीतामऊ पुलिस ने पीछा किया। इस दौरान एंबुलेंस सडक़ के पास टकरा गई। पुलिस मौके पर पहुंची इस दौरान एक आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने चालक को पकड़ा और एंबुलेंस की तलाशी ली तो उसमें 22 कट्टों में चार क्विंटल डोडाचूरा मिला। पुलिस को एक देशी पिस्टल भी मिली। जिसमें दो जिंदा राउंड और एक खोका मिला।

टोल नाका तोड़कर निकली कार, पुलिस ने किया पीछा

थानाप्रभारी कमलेश प्रजापति ने बताया कि एंबुलेंस नाहरगढ़ की ओर से कुछ वाहनों को टक्कर मारते हुए आ रही थी। नारायणगढ़ पुलिस पहले से ही तस्करों का पीछा कर रही थी। एंबुलेंस चालक ने बिलांत्री टोल का टोल नाका तोड़ा। जिसके बाद पुलिस को सूचना मिली। एंबुलेंस का पीछा किया इस दौरान वह सडक़ पर अनियंत्रित हुई और टकरा गई। मौके पर पहुंच कर आरोपी चालक रुपाराम विश्रोई निवासी बाड़मेर को गिरफ्तार किया और एंबुलेंस से चार क्विंटल डोडाचूरा मिला। एक आरोपी अशोक माली निवासी बाडमेर फरार हो गया।

आठ फर्जी नंबर प्लेट मिली

थानाप्रभारी प्रजापति ने बताया कि चोरी की कार है। इसको एंबुलेंस का रुप दिया गया। इसका चेेचिस नंबर और इंजन नंबर भी मिटा रखा था। इसमें से आठ नंबर प्लेट मिली है। जो फर्जी है। तस्करी के दौरान तस्कर अक्सर जिस क्षेत्र में रहते है। उस क्षेत्र की नंबर प्लेट लगा लेते है। उसके बाद जैसे ही राज्य बदलते है। उसकी नंबर प्लेट लगा लेते है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड लिया जाएगा। रिमांड के दौरान डोडाचूरा किसका था। किसको देने जा रहा था। इसको लेकर पूछताछ की जाएगी।

राजस्थान का रहने वाला है आरोपी

पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम रूपराम विश्नोई पिता कृष्णराम विश्नोई बताया है। आरोपी ने बताया कि वह राजस्थान के बाड़मेर जिले के थाना सेडवा के अंतर्गत चालकना क्षेत्र का रहने वाला है। आरोपी ने फरार तस्कर के बारे में भी पुलिस को बताया। आरोपी ने कहा कि फरार आरोपी का नाम अशोक माली है और वो भी बाड़मेर जिले का रहने वाला है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि डोडाचूरा कहा से लाया था और किसे सप्लाई करने जा रहा था।