2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंदसौर पुलिस में बड़े पैमाने पर तबादले, यहां पढ़े इनका नाम

मंदसौर। पुलिस मुख्यालय से मंदसौर पुलिस ने बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं, कई थाना प्रभारियों के स्थानातंरण हुए है। इसमें दो थाना प्रभारियों के स्थानातंरण मंदसौर से हुए है, वही तीन थाना प्रभारी अन्य जिलों से मंदसौर में स्थानातंरित हुए है। वही एक थाना प्रभारी का स्थानातंरण अजाक मंदसौर से मंदसौर पुलिस बल में […]

less than 1 minute read
Google source verification
Police Transfer List news

Police Transfer List news

मंदसौर। पुलिस मुख्यालय से मंदसौर पुलिस ने बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं, कई थाना प्रभारियों के स्थानातंरण हुए है। इसमें दो थाना प्रभारियों के स्थानातंरण मंदसौर से हुए है, वही तीन थाना प्रभारी अन्य जिलों से मंदसौर में स्थानातंरित हुए है। वही एक थाना प्रभारी का स्थानातंरण अजाक मंदसौर से मंदसौर पुलिस बल में हुआ है।

ऐसे में अब नए थाना प्रभारियों की आमद के बाद कई थाना प्रभारियों के ऊपर अब गाज गिरना तय माना जा रहा है। उसका सबसे बड़ा कारण यह है कि एसपी की सूची में कई थाना प्रभारी थे, लेकिन निरीक्षकों की कमी से कही ना कही कार्रवाई नहीं हो पा रही थी। दो थाना प्रभारियों हुए स्थानातंरण, अब तीन नए थाना प्रभारियों की आमद होगी।

किसका कहा हुआ स्थानांतरण
मिली जानकारी के अनुसार निरीक्षक भगवान दास वीरा देवास से मंदसौर, बलवीर सिंह चौधरी नरसिंहपुर से मंदसौर, राहुलसिंह राजपूत इंदौर से मंदसौर और राजेंद्र बघेल मंदसौर अजाक से मंदसौर बल में स्थानातंरण हुआ है। वही बूढा मंडल उपाध्यक्ष की हत्या के मामले में निरीक्षक प्रभात गौड़ को नाहरगढ़ थाने से हटाकर पुलिसलाइन किया था। उनका स्थनातंरण भोपाल हुआ है। इसके अलावा मल्हारगढ़ थाना प्रभारी मोहनलाल मालवीय का स्थानातंरण जीआरपी इंदौर में हुआ है।

कई थाना प्रभारी का काम कमजोर
वर्तमान में कई थाना प्रभारियों का काम कमजोर है। ऐसे में नए थाना प्रभारियों की आमद के बाद इन पर गाज गिर सकती है। वही नारायणगढ़ थाना लंबे समय से खाली है। वर्तमान में जो निरीक्षक पुलिस लाइन में है। पुलिस सूत्रों की माने तो करीब तीन से चार थाना प्रभारियों पर कार्रवाई होना तय माना जा रहा है। दो थाना प्रभारियों हुए स्थानातंरण, तीन नए थाना प्रभारियों की आमद होगी।