25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिजली कटौती के खिलाफ बढ़ा आक्रोश, दफ्तर का घेराव

लोड सेंटिग के नाम पर हो रही बिजली कटौती ने कांग्रेस को दिया मौका° बयानों से लेकर ज्ञापन व प्रदर्शनों का दौर शुरू, बिजली कंपनी दफ्तर का घेराव कर प्रदर्शन, बीपीएल चौराहा से निकलेगी रैली

2 min read
Google source verification
Mandsaur News

बिजली कटौती के खिलाफ बढ़ा आक्रोश (Photo Source- Input)

मंदसौर.
जिले में लोड सेंटिग के नाम पर जारी बिजली कटौती को लेकर अब आक्रोश बढ़ता जा रहा है। भीषण गर्मी के दौर में कटौती बढ़ी तो कांग्रेस को भी बोलने का मौका मिला और सोशल मीडिया से लेकर हर जगह बयानबाजी का सिलसिला शुरू हो गया। कटौती बढ़ी तो इसे लेकर राजनीति भी गरमा गई है। सोमवार को भी बीपीएल चौराहा से रैली निकालकर चंबल कॉलोनी में अधीक्षण यंत्री कार्यालय का कटौती के खिलाफ घेराव कर प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान कटौती से लेकर विजलेंस की कार्रवाई और वसूली के अलावा भारी भरकम राशि के आ रहे बिलों को लेकर आक्रोश जताया जाएगा। गर्मी के दिनों में अत्यधिक कटौती से बनी स्थिति के बाद बढ़ते जनआक्रोश के बाद अब प्रदर्शनों का दौर शुरू हो गया है।
कटौती के खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने किया विरोध
बिजली कटौती के खिलाफ पूरे जिले में प्रदर्शन का दौर शुरू हो गया है। ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष विकास दशोरा से लेकर कांग्रेस नेता परशुराम सिसोदिया के लिए भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इसके साथ ही सीतामऊ से लेकर गरोठ क्षेत्र में ज्ञापन देकर विरोध जताया है। बढ़ती कटौती से कांग्रेस को सरकार के खिलाफ बोलने का मौका मिला। इसके कारण बयानों से लेकर प्रदर्शनों का सिलसिला चल रहा है।
बीपीएल चौराहा से निकालेंगे रैली
बिजली कटौती को लेकर बढ़ती परेशानी के बीच सोमवार को चंबल कॉलोनी स्थित अधीक्षण यंत्री कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन का आह्वान सोशल मीडिया पर किया गया। इसमें सुबह 11 बजे बीपीएल चौराहा पर लोग एकत्रित होंगे। इसका आह्वान जिला पंचायत सदस्य दीपकसिंह गुर्जर ने किया है। यहां से रैली के रूप में अधीक्षण यंत्री कार्यालय पहुंचेगे। यहां लगातार लोड सेटिंग के नाम पर हो रही कटौती से लेकर बिजली बिलों की राशि सहित अन्य मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा।
कृषि फीडर के समय में किया बदलाव
बिजली कंपनी ने कृषि उपभोक्ताओं के लिए सूचना जारी की है। कंपनी के अनुसार कृषि फीडरों का बिजली आपूर्ति समय बदलकर सी ग्रुप में कर दिया गया है। संजीत, टकरावद, नापाखेड़ा, तलाव पिपलिया, डोरवाड़ा, लिम्बावास और रणायरा में कृषि फीडरों पर अब सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति की जाएगी। इस बदलाव से किसानों को दिन में कुल 10 घंटे बिजली उपलब्ध होगी।