25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नौतपा के पहले दिन एमपी में भीषण गर्मी, रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी, 44 जिलों में हीटवेव

Nautapa First Day : एमपी में भीषण गर्मी का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेशभर में 9 दिन भीषण गर्मी और लू का अलर्ट है। 44 जिलों में हीटवेव चलने की चेतावनी दी गई है।

2 min read
Google source verification
Severe heat in MP

आज से नौतपा का आगाज (Photo Source- patrika)

Severe heat in MP : आज से देशभर में नौतपा की शुरुआत हो गई है। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी को लेकर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश भर में बीते 9 दिनों से भीषण गर्मी और लू का अलर्ट है। 44 जिलों में हीटवेव चलने की चेतावनी जारी की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, नौतपा की शुरुआत में ही भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन में भयानक गर्मी का दौर देखने को मिलेगा। इस दौरान अधिकतर जगहों का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

नौतपा से पहले ही इस बार मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का असर देखने को मिला है। बीते 24 घंटों में रविवार को छतरपुर जिले का खजुराहो और नौगांव सबसे गर्म शहर रहा। इन दोनों जगहों का तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज रिकॉर्ड किया गया। दतिया में 45 डिग्री, शाजापुर-टीकमगढ़ में 44 डिग्री, सतना-सागर और दमोह में 44.2 डिग्री, श्योपुर-राजगढ़, मुरैना और गुना में 44 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

9 दिन भीषण गर्मी और लू का अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेशभर में 9 दिन भीषण गर्मी और लू का अलर्ट जारी किया है। बुंदेलखंड संभाग में भीषण गर्मी को लेकर रेड अलर्ट तो वहीं विंध्य और महाकौशल के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। IMD के मुताबिक, भोपाल-ग्वालियर समेत कई शहरों में पारा 44 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना है।

इन जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट

पांच जिलों छतरपुर, टीकमगढ़, सतना, पन्ना और निवाड़ी में रेड अलर्ट है। 18 जिलों जबलपुर, शहडोल, सिंगरौली, सीधी, सागर, राजगढ़, रीवा, नरसिंहपुर, दमोह, दतिया, बालाघाट, मैहर, मंडला, मऊगंज, भिंड, कटनी और आगर-मालवा में तीव्र लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

वहीं भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, विदिशा, खंडवा, सीहोर, बुरहानपुर, खरगोन, नर्मदापुरम, गुना, अशोकनगर, रायसेन, श्योपुरी, शिवपुरी, मुरैना, मंदसौर, नीमच, अनूपपुर, शाजापुर, रतलाम और डिंडोरी इन जिलों में लू का येलो अलर्ट है। इंदौर, छिंदवाड़ा, देवास, बैतूल, हरदा, सिवनी, पांढुर्णा, धार, बड़वानी, आलीराजपुर और झाबुआ में भी तेज गर्मी की चेतावनी जारी की गई है।

आगे कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, अभी लो प्रेशर जोन की स्थिति बनी हुई है। इस साल मानसून भी जल्दी दस्तक देने वाला है। 26 या 27 मई तक केरल और मध्यप्रदेश में 10 से 15 जून तक मानसून दस्तक देने का पूर्वानुमान है। इसके बाद ही लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलती दिख रही है।

कोई राहत नहीं मिलेगी

आर.ए.के कृषि कॉलेज सीहोर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. सत्येंद्र सिंह तोमर का कहना है कि, इस साल मानसून दस्तक देने का पूर्वानुमान है। उससे पहले तापमान अधिक रहने से गर्मी से आमजन को कोई राहत नहीं मिलेगी।

बीमार होने से बचने करें उपाय

सीएमएचओ डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि स्वास्थ्य संस्थाओं के प्रभारी अधिकारियों को सतत निगरानी व उपचार के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही सभी स्वास्थ्य कर्मियों का उन्मुखीकरण भी किया जा रहा हैं। सभी स्वास्थ्य संस्थाओं के अधिकारियों को आने वाले मरीजों की लू के लक्षणों की जांच, उचित प्रबंधन, ठंडे पेयजल की व्यवस्था व वार्ड में शीतलता के लिए पंखों की व्यवस्था करने कहा है।

उन्होंने बताया कि तेज धूप व ज्यादा देर तक रहना लू लगने का प्रमुख कारण होता है। इससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है जिससे इलेट्रो राइड का असंतुलन हो जाता हैं। लू से बचाव के लिए नियमित पानी पीते रहे। धूप में बाहर निकलते समय शरीर को सूती वस्त्रों से ढांक कर रखे। मदिरा, चाय, काफी इत्यादि का अत्याधिक सेवन न करें।