18 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में पूर्व जनपद उपाध्यक्ष का युवती के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल

MP News: पूर्व जनपद उपाध्यक्ष के काफी कम उम्र की लड़की के साथ दो आपत्तिजनक वीडियो वायरल, हनीट्रैप से जोड़कर देखा जा रहा मामला।

2 min read
Google source verification
rewa

MP News Objectionable Video of Former Janpad upadhyaksh with Young Girl Goes Viral

MP News: मध्यप्रदेश के रीवा जिले में एक पूर्व जनपद उपाध्यक्ष के दो अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मचा हुआ है। वायरल वीडियो बेहद आपत्तिजनक हैं और इनमें पूर्व जनपद उपाध्यक्ष के बेहद कम उम्र की युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में नजर आ रहे हैं। वीडियो मऊगंज थाना क्षेत्र के बताए जा रहे हैं और बताया जा रहा है कि ये वीडियो हनुमना के पूर्व उपाध्यक्ष विनोद मिश्रा के हैं। पूर्व उपाध्यक्ष किस पार्टी से संबंधित हैं इसे लेकर असमंजस बना हुआ है। पत्रिका इन वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

लड़की ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए वीडियो

पूर्व जनपद उपाध्यक्ष के आपत्तिजनक वीडियो एक लड़की ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए थे। कुछ ही देर में लोगों ने इन्हें डाउनलोड कर लिया और वायरल कर दिया। हालांकि कुछ देर बाद लड़की ने दोनों वीडियो अपने सोशल मीडिया से डिलीट कर दिए लेकिन तब तक वीडियो वायरल हो चुके थे। वीडियो संज्ञान में आते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, हालांकि अभी तक कोई केस दर्ज नहीं किया गया है।

दो आपत्तिजनक वीडियो हुए वायरल

पूर्व जनपद उपाध्यक्ष के जो दो अश्लील वीडियो वायरल हुए हैं उनमें वो एक बेहद कम उम्र की लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में नजर आ रहे हैं। लड़की की उम्र को देखते हुए ये अंदेशा लगाया जा रहा है कि ये मामला हनीट्रैप का हो सकता है, अभी तक संबंधित नेता की तरफ से भी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है और न ही शिकायत दर्ज कराई है जिसके कारण हनीट्रैप की आशंका और बढ़ रही है। वीडियो के वायरल होने के बाद शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है। वायरल वीडियो बेहद आपत्तिजनक हैं इसलिए उन्हें प्रसारित नहीं किया जा सकता है।

एक्सप्रेस-वे पर बीजेपी नेता के अश्लील कांड से मचा था हड़कंप

पिछले साल मई के महीने में मध्यप्रदेश के मंदसौर में दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस वे पर बीजेपी नेता मनोहर लाल धाकड़ का अश्लील वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया था। वायरल वीडियो में भाजपा नेता मनोहर लाल धाकड़ दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस वे पर एक महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए कैद हुए थे। ये वीडियो हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए थे। जो कि 13 मई 2025 की रात करीब 8 बजे के थे। वायरल वीडियो में भाजपा नेता और महिला आपत्तिजनक हालत में दिख रहे थे और कार का नंबर भी साफ दिख रहा था। इस वीडियो के वायरल होने के अगले दिन दूसरा वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसमें मनोहर लाल धाकड़ उसी महिला के साथ बीच सड़क पर कपल डांस करते हुए दिखाई दे रहे थे। तब भाजपा नेता मनोहर धाकड़ के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था और फिर जमानत पर रिहा कर दिया गया था।