23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होटल के कमरा नंबर 110 में मिले गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के शव, जहर-बीयर की बोतल भी मिली

MP News: एक ही गांव के रहने वाले हैं युवक-युवती, लंबे समय से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की बात आ रही सामने, युवती घर से शॉपिंग करने का कहकर निकली थी।

2 min read
Google source verification
rewa

love couple found dead hotel room number 110

MP News: मध्यप्रदेश के रीवा में एक होटल के कमरे में गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रेमी जोड़ा एक ही गांव का रहने वाला था और उनके बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग होने की बात सामने आई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि युवती घर से शॉपिंग का कहकर निकली थी और प्रेमी के साथ होटल पहुंची थी। पुलिस को होटल के कमरे से जहर, बीयर और शराब की बोतल भी मिली है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरु कर दी है।

कमरा नंबर-110 में मिले शव

रीवा के समान थाने के रिंग रोड स्थित द एम्पायर होटल के कमरा नंबर 110 में युवक और युवती के शव मिले हैं। दोनों एक दिन पहले घर से निकले थे। मृतकों की पहचान रवि साकेत (25) और काजल साकेत (22) के तौर पर हुई है जो कि रामपुर बघेलान थाने के बेला गांव के रहने वाले थे। युवती के परिजन ने बताया कि काजल घर से शॉपिंग करने का कहकर निकली थी। जब काजल काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिजन ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।

बुधवार को 11:30 होटल पहुंचे थे

होटल के स्टाफ से पता चला है कि दोनों बुधवार को करीब 11:30 बजे होटल में आए थे और उसके बाद होटल के कमरे में ही थे। गुरुवार की सुबह कर्मचारियों ने होटल का कमरा खुलवाने का प्रयास किया लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। संदेह होने पर उन्होंने दोपहर साढ़े बारह बजे पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। दरवाजा तोड़कर पुलिस अंदर पहुंची तो घटनास्थल का दृश्य रोंगटे खड़े कर देने वाला था। बिस्तर में युवक और युवती के शव पड़े हुए थे।

कमरे में मिली शराब की बोतल, जहर की खाली शीशी

कमरे में शराब की बोतल, खाना और जहर की खाली शीशी पड़ी हुई मिली है जिससे आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने जहर का सेवन रात में कर लिया था जिसके बाद उनकी मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाकर मामले की जांच शुरु कर दी है। इस पूरे मामले में गांव के एक अन्य युवक अतुल साकेत की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। युवती के भाई रामू साकेत ने बताया कि दोनों लोग जब गांव से निकले थे अतुल साकेत की बाइक लेकर गए थे और वह उनके साथ होटल के कमरे में भी था लेकिन उसने परिजनों को घटना की जानकारी नहीं दी।