21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में पिस्टल अड़ाकर प्रॉपर्टी कारोबारी से ओरल सेक्स, लाखों रुपये के चेक साइन कराए

MP News: कंस्ट्रक्शन कंपनी के संचालक और प्रॉपर्टी कारोबारी का आरोप- कमरे में बंधक बनाया, 10-10 लाख के तीन चेक साइन कराए और पिस्टल अड़ाकर ओरल सेक्स कर बनाया वीडियो।

2 min read
Google source verification
gwalior

Property Dealer Forced to Perform Oral Sex and Sign Checks Worth Lakhs of Rupees (deno pic)

MP News: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में बेखौफ बदमाशों का आतंक बढ़ता जा रहा है। शहर के एक प्रॉपर्टी कारोबारी और कंस्ट्रक्शन कंपनी के संचालक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि गुंडों ने उसे बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की और लाखों रूपये के तीन चेक साइन करवाने के साथ ही उसके साथ ओरल सेक्स किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने उसका इस दौरान वीडियो भी बनाया। कारोबारी का ये भी आरोप है कि गुंडों ने अपने दुश्मन को गालियां दिलवाकर उसके ही मोबाइल से वीडियो बनाया और दुश्मनों को भेजा है।

लेन-देन की बातचीत करने के बहाने बुलाया

घटना 15 अप्रैल की बताई गई है, तब ग्वालियर शहर के गोला का मंदिर इलाके में रहने वाले 48 वर्षीय प्रॉपर्टी कारोबारी के साथ घटना हुई है। पीड़ित कारोबारी के मुताबिक सोनू राठौर से उसका कुछ लेन-देन चल रहा था इसी बात को ओमकार सिंह सिकरवार ने फोन कर कहा बातचीत करनी है आ जाओ। क्योंकि वो ओमकार सिंह सिकरवार को पहले से जानता है इसलिए मिलने के लिए ओमकार के पीतांबरा धर्मकांटा पहुंच गया। वहां से ओमकार और गौरी यादव उसे कार से अपने ऑफिस ले गए।

पिस्टल अड़ाकर किया ओरल सेक्स, बनाया वीडियो

पीड़ित कारोबारी के मुताबिक ऑफिस में ओमकार के कुछ और साथी पहले से मौजूद थे। वहां पहुंचते ही उसके साथ गाली गलौच की गई और मार डालने की धमकी दी गई। आरोपियों ने उससे शराब के लिए पैसे मांगे और बेटे से जबरदस्ती 1500 रुपये ले लिए। कारोबारी का आरोप है कि ओमकार ने इसी दौरान पिस्टल अड़ाकर उसके साथ ओरल सेक्स किया और गौरी यादव ने मोबाइल से वीडियो बनाया। आरोपियों ने उसे डरा धमकाकर उससे 10-10 लाख रुपये के तीन चेक भी साइन करवा लिए। आरोपियों ने उससे डराकर ये वीडियो भी बनवाया कि उसने चेक अपनी मर्जी से दिए हैं।

दुश्मन को दिलवाईं गाली, बनाया वीडियो

पीड़ित कारोबारी का आरोप है कि आरोपी ओमकार सिंह सिकरवार व उसके साथियों ने इस दौरान पिस्टल की नोंक पर डरा धमकाकर उससे दुश्मन सोनू राठौर को गालियां दिलवाईं और उसके ही मोबाइल से वीडियो बनाकर सोनू राठौर को भेज दिए। आरोपियों ने सोनू राठौर को मौके पर बुलाने का दबाव भी बनाया। करीब तीन घंटे तक पीड़ित आरोपियों के पास बंधक रहा और छूटने पर रात नौ बजे के करीब थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़ित कारोबारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है। सभी आरोपी अभी फरार हैं जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।