
बाड़मेर. राजकीय अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए शुक्रवार को कंबल उपलब्ध करवाने का सिलसिला शुरू हो गया। उल्लेखनीय है कि राजस्थान पत्रिका के 21 दिसम्बर को प्रकाशित समाचार '8 डिग्री तापमान, 125 मरीज ठिठुर रहे, 300 बेड का जिला अस्पताल शर्मसार' में सर्दी से ठिठुरते भर्ती मरीजों की पीड़ा को उजागर किया था।
इसके बाद समाजसेवी व संस्थाओं ने अस्पताल से संपर्क कर जरूरत पूछी है। वहीं उद्यमी और समाजसेवी कमल सिंघल ने 40 कंबल पीएमओ डॉ. बीएल मंसूरिया को सौंपे। कंबल मिलने से मरीजों का सर्दी से बचाव हो सकेगा।
ये भी पढ़े...
हरकत में आया चिकित्सा महकमा, मरीजों को दिए कंबल
- खबर का असर...
बालोतरा. राजकीय नाहटा अस्पताल में भर्ती मरीजों को शुक्रवार को चिकित्साकर्मियों ने कंबल मुहैया करवा दिए। अस्पताल के सभी वार्डों में मरीजों को सर्दी से बचाव के लिए कंबल बांटे।
गौरतलब रहे कि राजस्थान पत्रिका के शुक्रवार के अंक में 'पीएमओ बोले कमी नहीं, मरीज बोले पांच दिन से मांग रहा हूं कंबल देते ही नहीं' शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर मरीजों के दर्द को उजागर किया था।
इसके बाद शुक्रवार को चिकित्सा महकमे के जिम्मेदार हरकत में आए तथा नर्सिंगकर्मियों को मरीजों को तत्काल प्रभाव से कंबल बांटने के निर्देश दिए गए।