बाड़मेर

दर्दनाक: 4 बच्चों के पिता के छोटे से एक्सीडेंट ने लिया कैंसर का रूप, पिछले दो साल से जिंदगी की जंग लड़ रहा रविंद्र

बाड़मेर में चिमोणियों की ढाणी कुंपलिया का एक युवक पिछले दो साल से जिंदगी की जंग लड़ रहा है। यह कुंपलिया के रविंद्र (30) पुत्र अर्जुनराम ढाढी की दस्तान है।
2 min read
• •
Updated: 22 Dec 2023, 4:38 PM IST
cancer_patient_.jpg

बाड़मेर में चिमोणियों की ढाणी कुंपलिया का एक युवक पिछले दो साल से जिंदगी की जंग लड़ रहा है। यह कुंपलिया के रविंद्र (30) पुत्र अर्जुनराम ढाढी की दस्तान है।

परिवार ने बताया कि वह बाइक पर सवार होकर परेऊ से चिमोणियों की ढाणी घर आ रहा था कि अचानक रास्ते में खेत की बाड़ में लगाए गए लोहे के कंटीले तार से टकराने पर वह गंभीर घायल हो गया था। उसके मुंह के जबड़े में तार घुसने से बड़ा घाव हो गया, जिसने कैंसर का रूप धारण कर लिया। तब से वह परेशान है।

पड़ोसियों ने बताया कि उसने जोधपुर व अहमदाबाद आदि सरकारी अस्पताल में इलाज करवाया,लेकिल अंत में अब चिकित्सकों ने भी हाथ खड़े कर दिए। अब उसका कैंसर अंतिम स्टेज चल रहा है। उसके परिवार में पत्नी और 4 बच्चे हैं। इस परिस्थिति में पूरे परिवार का भार पत्नी पर है, जो अपने पति की देखरेख में लगी हुई है। वहीं कमाने वाला कोई दूसरा सहारा नहीं बचा है। अगर कोई उसकी मदद करे तो अच्छा रहेगा
यह भी पढ़ें : खतरनाक: 12 साल के बालक को मोबाइल की लत ने पहुंचाया अस्पताल, गर्दन अकड़ी और मुंह भी जकड़ा


इनका कहना है
मेरे पति कैंसर से पीड़ित हैं। जगह-जगह इलाज करवाया। अब चिकित्सकों ने भी हाथ खङे कर दिए हैं। घर में चार बच्चे है, दूसरा कोई कमाने वाला नहीं है। मेरी परेशानी देख कोई भामाशाह या एनजीओ आगे आए।
-रेशमी, पत्नी।
यह भी पढ़ें : परिवहन विभाग के आदेश जारी, 31 दिसंबर से ये वाहन होंगे जब्त

यह परिवार हमारा पड़ोसी है। रविंद्र का कैंसर अंतिम स्टेज में है। पत्नी रेशमा उसकी देखरेख कर रही है, कमाई का अन्य कोई जरिया नहीं है, बच्चे 8 साल से कम उम्र के हैं।
-धर्मेंद्र डेलू,पड़ोसी

रविंद्र दाढ़ी के कैंसर से जिंदगी की जंग लड़ रहा है। गरीब परिवार है। हर समाज के लोग इनका आर्थिक सहयोग करें व कराएं।
-नाथू खां, बीएलओ परेऊ

Updated on:
22 Dec 2023, 4:38 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में 19 किलोमीटर का 4-लेन हाइवे प्रोजेक्ट मंज़ूर, केंद्र सरकार ने जारी किए ₹485 करोड़, जानिए पूरी ‘गुड न्यूज़’

Rajasthan Sarpanch Election: सबसे दिलचस्प सरपंच चुनाव नतीजा, 4 बार रिकाउंटिंग के बाद भी टाई, जानिए फिर कैसे हुआ फैसला?

Exclusive: बाड़मेर मेडिकल कॉलेज रैगिंग कांड में 80 छात्रों पर एक्शन, 6 को हॉस्टल से निकाला; जूनियर्स से करवाए अनैतिक काम

Rajasthan Panchayat Election: ‘पोलिंग पार्टी की शराब पार्टी?’ सरपंच चुनाव के बाद का कथित वीडियो वायरल, चुनावी निष्पक्षता पर गंभीर सवाल

राजस्थान के हज़ारों किसानों को दिवाली से पहले ‘छप्परफाड़’ ₹345 करोड़ की राहत, जानिए किस ज़िले के लिए कितनी राशि मंज़ूर?