बाड़मेर

रिश्तों में कत्ल, पति ने गला दबाकर पत्नी को मौत के घाट उतारा, पढ़िए पूरी खबर

- सेड़वा थाना क्षेत्र के भीलों की बस्ती सरहद की वारदात

less than 1 minute read
Aug 27, 2021
Barmer news

बाड़मेर. सेड़वा थाना क्षेत्र के भीलों की बस्ती स्थित एक ढाणी में शुक्रवार सुबह पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर सेड़वा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई।


सेड़वा थानाधिकारी जेठाराम जयपाल ने बताया क्षेत्र के भीलों की बस्ती सरहद निवासी भंवराराम ने सुबह मामूली काहसुनी के चलते पत्नी चंपादेवी (25) की मारपीट करने के बाद गला दबाकर हत्या कर ली। सूचना मिलने पर सेड़वा थाना पुलिस मय जाब्ता मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में लेकर सेड़वा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहां उसका पोस्टमार्टम होगा। पुलिस ने घटनाक्रम की सूचना पीहर पक्ष को दी। हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि बताया जा रहा है कि पति व पत्नी के बीच मामूली कहासुनी होने के बाद विवाद हो गया था। उसके चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया।


आरोपी पति दस्तयाब, मामला दर्ज
पुलिस ने बताया कि मृतका का पति आरोपी भंवराराम वारदात को अंजाम देने के बाद पड़ोस में छुप गया था। जहां से पुलिस टीम ने पीछा कर उसे दबोच लिया। रिपोर्ट के आधार पर आरोपी पति व सास-ससुर के खिलाफ हत्या करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मृतका के दो संतान है।

Published on:
27 Aug 2021 04:00 pm
Also Read
View All