बाड़मेर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत आशा सहयोगिनियो द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को समुदाय तक पहुचाने में अपनी अहम् भूमिका निभा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सी.एस. गजराज के निर्देशन में सीएचसी पाटोदी, पीएचसी बडनामा जागीर, नवातला में कार्यरत आशा सहयोगिनियो की समीक्षा बैठक सीएचसी पाटोदी में जिला आशा समन्वयक राकेश भाटी की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
समुदाय में स्वास्थ्य सेवाएं पहुचाने में आशाओं की अहम भूमिका
श्रेष्ठ कार्य करने वाली आशाओं का हुआ सम्मान
बाड़मेर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत आशा सहयोगिनियो द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को समुदाय तक पहुचाने में अपनी अहम् भूमिका निभा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सी.एस. गजराज के निर्देशन में सीएचसी पाटोदी, पीएचसी बडनामा जागीर, नवातला में कार्यरत आशा सहयोगिनियो की समीक्षा बैठक सीएचसी पाटोदी में जिला आशा समन्वयक राकेश भाटी की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
बैठक में भाटी ने कहा कि आशा सहयोगिनी अपने समुदाय में अतिकुपोषित बच्चों एवं एनीमिक महिलाओं की पहचान करें। समुदाय में गर्भवती महिलाओं की पहचान कर अनिवार्य रूप से 12 सप्ताह के भीतर एएनसी करवानी होगी। उसके कार्यक्षेत्र में एक भी गर्भवती महिला बिना एएनसी पंजीकरण से वंचित नहीं रहे। बैठक में मातृ स्वास्थ्य, शिशु स्वास्थ्य, एचबीएनसी, एचबीवाईसी, टीकाकरण, परिवार कल्याण सहित राष्ट्रीय कार्यक्रमों में आशा सहयोगिनियों के योगदान की संस्थानवार डेटा की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में अधिक से अधिक से लाभार्थियों का पंजीयन करने हेतु निर्देशित किया एवं आमजन को फायदा दिलवाये। चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ एन. के. शर्मा ने विभागीय गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की एवं अपने कार्यक्षेत्र में ईकेवाईसी का कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए गये। पीएचएस भगवानचंद ने आशाओं को डिजिटल हेल्थ सर्वे एप्प्लिकेशन एवं आशा क्लेम फॉर्म समय पूर्ण कर जमा करवाएं। कार्यक्रम में वितीय वर्ष 2022-23 में पाटोदी क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने वाली आशाओं को सम्मानित किया गया।
बैठक में ये रहे उपस्थित:- बैठक में जिला स्तर से जिला आशा समन्वयक राकेश भाटी, चिकित्सा अधिकारी डॉ एन. के. शर्मा, पीएचएस भगवानचंद, आरकेएस के काउंसलर रवि शर्मा, एलएचवी सुनीता, पाटोदी, बडनामा जागीर एवं नवातला में कार्यरत आशा सहयोगिनी आदि उपस्थित रहे।