बाड़मेर

मतगणना के साथ बढ़ती रही धड़कनें…देर रात तक चला बधाई का सिलसिला

मतगणना की शुरूआत हालांकि सुबह 8 बजे हुई लेकिन परिणाम की उत्सुकता इतनी अधिक थी कि लोग सुबह 6 बजे से ही टीवी के सामने जम गए।
less than 1 minute read
Increasing beating with counting
Increasing beating with counting

बाड़मेर. मतगणना की शुरूआत हालांकि सुबह 8 बजे हुई लेकिन परिणाम की उत्सुकता इतनी अधिक थी कि लोग सुबह 6 बजे से ही टीवी के सामने जम गए। पल-पल की जानकारी के लिए टीवी के साथ सोशल मीडिया पर आ रही जानकारी को भी साझा किया गया।

मतगणना के रूझान आने के साथ ही उत्सुकता बढ़ रही थी। परिणाम जानने के लिए लोग देर तक टीवी के सामने जमे रहे। इस बीच बिजली गुल होने से लोग परेशान हो गए।

कुछ देर में बिजली लौटने पर राहत मिली। टीवी व सोशल मीडिया के साथ विभाग की वेबसाइट से भी लोगों ने रूझान और परिणामों की जानकारी लेने में रूचि दिखाई। शहर में लगी एलइडी पर परिणाम देखने वाले लोगों की उपस्थिति तेज गर्मी के कारण नगण्य रही।

देर रात तक चला बधाई का सिलसिला

जीत का जश्न और बधाई का सिलसिला रूझानों के साथ ही शुरू हो गया। अजेय बढ़त के बाद तो भाजपा की जीत को निश्चित मानते हुए कैलाश चौधरी के साथ परिवार के लोगों को बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया।

मोबाइल फोन लगातार बजते रहे। जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों मेंं डीजे बजने शुरू हो गए। वहीं शाम को बाड़मेर में कैलाश चौधरी का जुलूस निकाला गया।

रास्ते में जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। यहां पर बधाइयों का दौर जारी रहा। देर रात तक घर-परिवार में बधाई देने वालों का सिलसिला चला रहा।

Published on:
24 May 2019 03:46 pm