बाड़मेर

इलेक्ट्रीफिकेशन कार्य की जांच, बालोतरा-समदड़ी के बीच 33 किमी दौड़ा इलेक्ट्रिक इंजन

-डीआरएम व वरिष्ठ अधिकारियों ने किया विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Jan 2023, 9:52 PM IST
इलेक्ट्रीफिकेशन की जांच, बालोतरा-समदड़ी के बीच 33 किमी दौड़ा इलेक्ट्रिक इंजन
इलेक्ट्रीफिकेशन की जांच, बालोतरा-समदड़ी के बीच 33 किमी दौड़ा इलेक्ट्रिक इंजन

बाड़मेर. रेलवे की ओर से इलेक्ट्रीफिकेशन का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक इंजन को दौड़ाकर टेस्टिंग भी की जा रही है। समदड़ी-बालोतरा खंड में कार्य पूरा होने पर रेलवे ने रविवार को यहां 33 किमी तक इलेक्ट्रिक इंजन चलाकर परीक्षण किया। इस दौरान रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर डीआरएम गीतिका पाण्डेय व प्रिंसिपल चीफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर राजेश मोहन विशेष ट्रेन से बालेातरा स्टेशन पहुंचे। यहां इलेक्ट्रीफिकेशन कार्य का निरीक्षण किया। इसके बाद दोपहर करीब 3.30 बजे रेल पटरी पर नारियल फोड़कर टेस्टिंग के लिए इलेक्ट्रिक इंजन को रवाना किया। इंजन में अधिकारी, इंजीनियर्स ने समदड़ी-बालोतरा खंड में किए गए विदयुतीकरण कार्य का निरीक्षण किया।

अगले साल इलेक्ट्रिक इंजन से चलेगी ट्रेनें

डीआरएम गीतिका पाण्डेय ने पत्रिका को बताया कि कार्य तेजी से चल रहा है। दिसम्बर 2023 तक बॉर्डर के आखिरी रेलवे स्टेशन मुनाबाव तक विदयुतीकरण का कार्य पूरा हो जाएगा। कार्य की आवश्यक जांच, परीक्षण के बाद नववर्ष में इस रेल मार्ग पर इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेनों का संचालन होगा।

Published on: