बाड़मेर

अभ्यर्थियों की परीक्षा 3 घंटे, नेटबंदी के कारण आम लोगों की ‘परीक्षा’ पूरे दिन

व्यापार और व्यवसाय से जुड़ी गतिविधियां ठप शहरों के संग शिविर में पहुंचे लोग दोपहर तक करते रहे इंतजारआरएएस-प्री परीक्षा सम्पन्न होने के बाद बहाल हुई इटरनेट सेवा

less than 1 minute read
बाड़मेर में राय कॉलोनी में लगे प्रशासन शहरों के संग शिविर में पहुंचे लोगों को नेटबंदी होने से निराश लौटना पड़ा। दोपहर बाद इंटरनेट बहाल हुआ।

बाड़मेर. परीक्षाओं के कारण बार-बार हो रही नेटबंदी लाखों मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए परेशानी खड़ी कर रही है। पिछले तीस दिनों में दूसरी बार बाड़मेर में नेटबंदी हुई। इसके कारण मोबाइल उपभोक्ताओं परेशान होते रहे। प्रशासन शहरों के संग अभियान के शिविर में दोपहर बाद तक नेटबंदी के कारण लोगों के ऑनलाइन काम अटके रहे। कई लोग इंतजार करते रहे और कई लोग निराश होकर लौट गए। आरएएस-प्री परीक्षा के कारण बाड़मेर में बुधवार सुबह से लेकर दोपहर 1.30 बजे तक मोबाइल इंटरनेट बंद रहा।
प्रतियोगी परीक्षा में लगातार इंटरनेट हो रहा बंद
पिछले समय से किसी भी प्रतियोगी परीक्षा होने पर इंटरनेट बंद किया जा रहा है। संभावित नकल को रोकने के लिए प्रशासन की ओर से नेट बंद के जारी किए जाने वाले आदेश दूसरे लाखों लोगों को प्रभावित कर रहे हैं। डिजिटल की ओर बढऩे के कारण सब कुछ इंटरनेट पर निर्भर होता जा रहा है। व्यापार से लेकर शिक्षा तक ऑनलाइन है। कुछ देर के लिए इंटरनेट बंद होते ही लोग परेशान हो जाते हैं। जबकि परीक्षाओं में तो नेटबंदी पूरे दिन होने से उपभोक्ताओं को उस दिन के नेट का तो नुकसान होता ही है। साथ ही कई जरूरी काम नहीं हो पाते हैं।
मोबाइल नेट बंद होने से ये हुई दिक्कतें
-ऑनलाइन मनी ट्रांजेक्शन बंद
-बस-रेल का टिकट नहीं बनता
-जरूरी सूचनाओं का आदान-प्रदान नहीं होता
-व्यापार और व्यवसाय से जुड़ी गतिविधियां ठप
-ई-काम पर शॉपिंग सेवा बंद
-ऑनलाइन परीक्षा और टेस्ट नहीं हो पाए

Published on:
28 Oct 2021 08:30 pm
Also Read
View All