बाड़मेर

जीप की टक्कर से युवक घायल, बाड़मेर रैफर

टक्कर के बाद चालक भगा ले गया जीप, लोगों ने घायल को पहुंचाया अस्पताल
less than 1 minute read
Apr 26, 2019
Jeep collision injured man, Barmer referred
Jeep collision injured man, Barmer referred

चौहटन. बाखासर सड़क मार्ग पर भादुओं का तला गांव की सरहद में सड़क किनारे खड़े युवक को एक तेज रफ्तार जीप ने टक्कर मार दी। टक्कर से युवक उछलकर दूर जा गिरा, वहीं जीप चालक जीप लेकर भाग गया।

पुरखाराम (25) पुत्र तिलोकाराम जाट निवासी नेतराड़ अपने गांव के पास भादुओं का तला सरहद में भीलों की गोलाई के पास खड़ा था, जिसे तेज रफ्तार जीप ने टक्कर मार दी।

जिससे वह गंभीर घायल हो गया। आसपास खड़े लोगों ने निजी वाहन से उसे चौहटन अस्पताल पहुंचाया। चौहटन में प्राथमिक उपचार के 108 एम्बुलेंस से उसे बाड़मेर रैफर किया।

और इधर...

विद्युत ट्रांसफार्मर जला, कई घर अंधेरे में

शिव. हाथीसिंह का गांव ग्राम पंचायत के राजस्व गांव रावत का गांव में विद्युत ट्रांसफार्मर जलने से कई घरों की बिजली गुल हो गई।

ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व ट्रांसफार्मर जल गया था, जिसकी सूचना डिस्कॉम अधिकारियों को देने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया।

ऐसे में ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। उन्होंने जल्द विद्युत कनेक्शन के अनुसार हाइवोल्टेज का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की।

Updated on:
26 Apr 2019 05:17 pm
Published on:
26 Apr 2019 05:17 pm