बाड़मेर

जीप-टैंपो में टक्कर, दो की मौत, तीन गंभीर घायल

- कुंदनपुरा सरहद में भारतमाल सड़क पर हादसा
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Apr 2023, 12:12 AM IST
News
अंतिम संस्कार से लौट रहे थे मां-बेटे : अज्ञात वाहन रौंदते हुए चली गई, दर्दनाक मौत

सेड़वा. सेड़वा पुलिस थाना इलाके के भारतमाला सड़क मार्ग पर कुंदनपुरा गांव की सरहद में एक जीप और थ्री व्हीलर की टक्कर में दो जनों की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर घायल हुए। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि टैंपो के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने बताया कि हादसे में महिला करीमा 60 निवासी अदरीम का तला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार जने गंभीर घायल हुए जिन्हें 108 की सहायता से अस्पताल लेकर गए। इसमें से आचार खान निवासी पूंजासर की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। गंभीर घायलों को बाड़मेर रैफर किया। पुलिस दोनों के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजन को सौंपा। हादसे में नारणाराम, मजीदखान, केसराराम भील गंभीर घायल हो गए। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

हादसे में युवक की मौत
समदड़ी रोड हीरा की गार्डन के पास दुर्घटना
बालोतरा. शहर के समदड़ी रोड पर बुधवार रात एक हादसे में युवक की मौत हो गई।पुलिस के अनुसार समदड़ी रोड के हीरा की गार्डन के पास रात करीब 7:45 बजे लालाना निवासी गिरधरसिंह (30) पुत्र पूनमसिंह पैदल जा रहा था कि इस दौरान पीछे से बजरी से भरे एक ट्रैक्टर के चालक ने तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए उसे ट्रैक्टर से टक्कर मार दी। इस दौरान गिरधरसिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

Published on: