काला कानून खत्म होने का आतिशबाजी से अभिनंदन
बाड़मेर.सरकार की ओर से काला कानून वापिस लेने पर आमजन ने शहीद सर्किल पर पटाखे छोड़ कर खुशी जताई। इस मौके पर रघुवीरसिंह तामलोर, निखिल जैन, विशाल परमार, प्रियांशु खुबचंदानी, जाकिर खां, नरेंद्रसिंह तामलोर, मोतीसिंह, कुलदीपसिंह, दिनेशसिंह, गणपतसिंह, भवानीसिंह, प्रेमसिंह, दिलीप त्रिवेदी, प्रेमसिंह राठौड़, लूम्बाराम, दलपतसिंह सहित कई लोग मौजूद रहे
काला कानून खत्म होने का आतिशबाजी से अभिनंदन
भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी
काले कानून से राज्य में भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलता। पत्रिका ने सरकार की आंखें खोली है। अभियान का सफल होना जनतंत्र की जीत है। जन आवाज की जीत हुई है।
गौतम चमन , व्यापारी
सराहनीय कदम
पत्रिका की ओर से काले कानून का विरोध किया गया आखिर सरकार को पीछे हटना पड़ा। सरकार को समझ में आया कि यह कानून प्रदेश के लिए सही नहीं है।
रमेश राजपुरोहित
कलम की जीत
इस प्रकार का काला कानून राज्य के लिए नुकसानदायी था। सरकार ने काला कानून वापिस लिया ये कलम की जीत है।
बाबूलाल मालू
कार्मिकों पर अंकुश लगेगा
काला कानून वापिस लेने से अधिकारियों की मनमर्जी पर अंकुश लगेगा। राज्य में भ्रष्टाचार कम होगा। आम आदमी की जीत हुई है।
महावीर जैन
बिल्कुल गलत था
काले कानून से मीडिया की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को खतरा था। पत्रिका के प्रयासों से इसको वापिस लेना पड़ा।
अमित बोहरा अधिवक्ता
सरकार को झुकना पड़ा
सरकार ने काला कानून का निर्णय निकालकर गलती की । पत्रिका के प्रयास रंग लाए आखिर इसको वापिस लेना पड़ा।
डालूराम चौधरी अधिवक्ता
संघर्ष की जीत है
काले कानून का लगातार विरोध कर पत्रिका ने संघर्ष किया । पत्रिका के संघर्ष की जीत हुई है।
रमेश आचार्य
लोकतंत्र की जीत है
सरकार ने लोकतंत्र का दबाने वाला कानून बनाया जो गलत था। पत्रिका के विरोध से इस कानून को वापिस लेना पड़ा। लोकतंत्र की जीत है।
ठाकराराम माली
जनता को मिलेगी राहत
सरकार के इस कानून से आमजन को नूकसान था। काला कानून हटना पत्रिका की जीत है।
हेमंत कुमार
आमजन को अच्छा संदेश
पत्रिका के अभियान से काला कानून हटा है इससे आमजनता में अच्छा संदेश जायेगा।
चंद्रवीरसिंह सोढ़ा, जैसिंधर