- लैपटॉप, साइकिल व स्मृति चिह्न से होंगे सम्मानित
बाड़मेर. गांधी दर्शन को लेकर २०१९ में प्रतियोगिता जीतने वाले प्रतिभाओं को अब पुरस्कार से नवाजा जाएगा। गांधी जयंती पर उक्त समारोह होगा जिसमें प्रथम स्थान पर रहने वाले को स्कू टी, द्वितीय को लैपटॉप व तृतीय को साइकिल दी जाएगी। उक्त पुरस्कार वितरण समारोह २ अक्टूबर सुबह दस बजे स्थानीय महात्मागांधी अंग्रेजी माध्यम उमावि स्टेशन रोड बाड़मेर में होगा।
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर की ओर से आयोजित की गई गांधी विचार संस्कार परीक्षा २०१९ के विजेताओं को २ अक्टूबर को स्थानीय महात्मागांधी अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय स्टेशन रोड बाड़मेर में सम्मानित किया जाएगा। इसमें जिले में प्रथम रहे विद्यार्थी को स्कू टी, द्वितीय को लैपटॉप व तृतीय रहे छात्र-छात्रा को साइकिल दी जाएगी। वहीं ११५ को ट्राफी देकर सम्मानित किया जाएगा।
अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा बाड़मेर जेतमालसिंह राठौड़ ने बताया कि समारोह २ अक्टूबर सुबह दस बजे आयोजित होगा जिसमें विधायक मेवाराम जैन बतौर मुख्य अतिथि विद्यार्थियों को पुरस्कृत करेंगे। उन्होंने बताया कि संस्था प्रधानों को संबंधित विद्यार्थियों को पुरस्कार समारोह में भेजने के निर्देश दिए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक शिक्षा बाड़मेर राजन शर्मा ने बताया कि समारोह में राउमावि दाखा के विद्यार्थी गणपतसिंह को स्कू टी, राउमावि छीतर का पार बायतु के रघुवीर को लैपटॉप, राउमावि भीमडा के रणवीरकुमार तथा राउमावि छीतर का पार की रविना को साइकिल दी जाएगी।
इनके अलावा ११५ को स्मृति चिह्न मिलेंगे जिसकी सूची संबंधित विद्यालयों को भेज दी गई है। उन्होंने विजेता विद्यार्थियों से समारोह में उपस्थित रहने को कहा है।